{"_id":"5f85e3858ebc3e7502493468","slug":"fake-signature-mainpuri-news-agr463550466","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापिका पर लगाया फर्जी हस्ताक्षर करके रुपये निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापिका पर लगाया फर्जी हस्ताक्षर करके रुपये निकालने का आरोप
विज्ञापन
किशनी। ग्राम प्रधान ने प्रधानाध्यापिका पर एमडीएम खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 50 हजार और एसएमसी खाते से 82 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए खंड शिक्षाधिकारी सर्वेश यादव से मामले की शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
मंगलवार को रतिभानपुर ग्राम सभा की प्रधान जयमंती ने बीईओ सर्वेश यादव को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रतिभानपुर की प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय के एमडीएम खाते से बिना उनके हस्ताक्षर कराए छह जुलाई को 51 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी उन्हें कुछ दिन पहले हुई।
उन्होंने प्रधानाध्यापिका से इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इसी तरह उन्होंने ग्राम प्रबंध समिति के एसएमसी खाते से दो जुलाई को 50 हजार व 31 अगस्त को 32 हजार रुपये निकाल लिए। जबकि ग्राम प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमित कुमार ने भी हस्ताक्षर करने से साफ इनकार कर दिया है। मामले में प्रधानाध्यापिका ने बताया कि प्रधान और अध्यक्ष के हस्ताक्षर से ही रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध प्रधान व प्रबंध समिति के अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये निकालने की शिकायत प्राप्त हुई है। वह स्वंय इसकी गंभीरता से जांच करेंगे। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सर्वेश यादव, खंड शिक्षाधिकारी किशनी