{"_id":"5de88c1d8ebc3e54d238e877","slug":"fake-sexual-assault-case-open-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसे खुला अगवा छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का 'झूठ', युवती ने इसलिए रचा था पूरा 'षड्यंत्र'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे खुला अगवा छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का 'झूठ', युवती ने इसलिए रचा था पूरा 'षड्यंत्र'
Fri, 06 Dec 2019 12:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा की छात्रा ने सामूहिक दुष्कर्म की जो कहानी बनाई, वह ज्यादा देर टिक नहीं पाई। उसने आरोपी युवकों को अपने भाई का दोस्त बताया था। लेकिन जब भाई थाने पहुंचा, तो उसने कहा कि वह इन युवकों को जानता तक नहीं है। यहीं से पुलिस से मान लिया कि कहानी में झोल है। इसके बाद तो साजिश के रहस्य से पर्दा उठता चला गया।
छात्रा की पूरी कहानी इसी पर टिकी थी कि वह आरोपियों के कहने पर इसलिए उनकी गाड़ी में बैठ गई, क्योंकि वे उसके भाई के दोस्त हैं और वह उन्हें जानती थी। इस पर पुलिस ने छात्रा के भाई को पचोखरा थाना बुलाया।
उसे चारों नामजद आरोपियों के नाम बताए। उससे पूछा कि क्या ये उसके दोस्त हैं। उसने जवाब दिया नहीं, वह तो इनमें से एक को भी नहीं जानता। इस पर पुलिस ने छात्रा को बताया कि उसका भाई तो उसकी बात को तस्दीक नहीं कर रहा।

Trending Videos
इस पर छात्रा कहने लगी कि उसकी भाई से बात कराई जाए। पुलिस ने ऐसा ही किया। इसके बाद भाई को बताया कि उसके बयान की रिकार्डिंग की गई है। इस पर वह थाने से चला गया।
उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। अब छात्रा ने चुप्पी साध ली। छात्रा की मां ने भी यही कहा कि वह उन युवकों को नहीं जानती है। इससे साबित हो गया कि छात्रा ने झूठ बोला है। इसके बाद पुलिस ने और सुबूत जुटाए।
कोचिंग संचालक बोले, छात्रा यहां नहीं पढ़ती
छात्रा ने बताया कि वह खंदारी के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। इसे आरके सक्सेना चलाते हैं। पुलिस ने आरके सक्सेना की तलाश की। कोचिंग संचालक ने पूछताछ में बताया कि छात्रा मंगलवार को पहली बार कोचिंग सेंटर पर आई थी।
छात्रा ने पूछा था कि क्या यहां बीए की पढ़ाई होती है? इस पर मना कर दिया गया था और छात्रा वहां से चली गई। इससे पुलिस को एक और साक्ष्य मिल गया कि कहानी झूठी है।