फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Sexual Assault Case Accused Send Jail Firozabad

सामूहिक दुष्कर्म की फर्जी कहानी रचने वाली छात्रा सहित प्रेमी को भेजा जेल, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

Fri, 06 Dec 2019 04:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Dec 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Fake Sexual Assault Case Accused Send Jail Firozabad
सामूहिक दुष्कर्म की फर्जी कहानी रचने वाले - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी रचने वाली आगरा की छात्रा, उसके प्रेमी अनिल और सहयोगी को पुलिस ने भेजा जेल दिया है। जेल भेजने से पहले सभी का मेडिकल कराया था।
विज्ञापन


इस दौरान सभी आरोपी मीडिया से अपना चेहरा छिपाते रहे। इस घटना के आरोपी अनिल पर हाथरस में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि गाजियाबाद में भी उस पर केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


बता दें कि विगत बुधवार को छात्रा ने फिरोजाबाद के पचोखरा के गांव गढ़ी जोरी स्थित मंदिर से यूपी-112 को फोन कर कहा था कि आगरा के कोचिंग जाते समय आगरा के खंदारी से बोलेरो कार में चार युवकों ने उसका अपहरण किया। वे उसके भाई के दोस्त हैं। उन्होंने कहा था कि भाई दुर्घटना में घायल हो गया है, साथ चलो, इसलिए चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

छात्रा ने कहा था कि उसके साथ एत्मादपुर में खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने ज्ञानेंद्र कुमार, गीतम सिंह, राजा उर्फ रोबिन निवासी मेंडू हाथरस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। छात्रा का मेडिकल परीक्षण करा लिया था। आरोपियों के गांव दबिश दी तो चारों दुकान पर बैठे मिले। सर्विलांस पर उनकी लोकेशन गांव की ही मिली। 

छात्रा के भाई ने कहा कि वे इन्हें जानता तक नहीं है। छात्रा की कॉल डिटेल में इसी गांव के अनिल का मोबाइल नंबर मिला। उसके बारे में जानकारी की तो वह हिस्ट्रीशीटर निकला। छात्रा ने जिन्हें नामजद कराया, उनसे उसकी रंजिश चल रही है। अनिल के परिचित की एक रिकार्डिंग मिली। इसमें वह कह रहा था कि चारों पर दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराएगा। 

हाथरस के मेंडू निवासी हिस्ट्रीशीटर अनिल के कहने पर आगरा के सिकंदरा की बीए की छात्रा ने चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज करा दिया। आठ घंटे की जांच में सच्चाई सामने आ जाने पर छात्रा ने कुबूल कर लिया कि उसने अनिल के कहने पर तहरीर दी। अनिल पर 12 केस दर्ज हैं। इनमें से हत्या के एक मामले में जो चार युवक उसके खिलाफ पैरवी कर रहे हैं, छात्रा ने उन्हें ही नामजद कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed