फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake report in poice station

सेल्समैन ने रची थी लूट की झूठी कहानी

Fri, 05 Mar 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
fake report in poice station
ज्योंती। थाना औंछा क्षेत्र में शुक्रवार को सेल्समैन से 1.19 लाख रुपये लूट की सूचना पुलिस को मिली। जांच में पता चला कि सेल्समैन ने कर्ज चुकाने के लूट का झूठा नाटक रचा था। पुलिस अब सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

पड़रिया के चौराहा के पास अभिलाख सिंह का देसी शराब का ठेका है। इस पर गांव भगवंपुर निवासी पवन कुमार सेल्समैन है। शुक्रवार को ठेका पर तीन दिन की बिक्री के करीब 1.79 हजार रुपये लेकर सेल्समैन बाइक से मैनपुरी जा रहा था। कुछ देर बाद सेल्समैन ने ठेका संचालक को लूट की सूचना दी।
विज्ञापन

बताया कि हवेली मोड़ के पास अपाचे सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया, तमंचा की बट मारकर घायल करने के बाद शर्ट में रखे 1.79 लाख रुपये लूट ले गए। लूट की सूचना मिलने के बाद सीओ कुरावली डीपी गौड़, प्रभारी निरीक्षक रिषी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सेल्समैन से जानकारी ली। संदेह होने पर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सेल्समैन टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि उस पर कई लोगों का कर्ज है। इसे चुकाने के लिए उसने लूट का ड्रामा रचा था। पुलिस ने उसके घर से तीस हजार रुपये भी बरामद कर लिए। मामले को लेकर सीओ डीपी गौड़ का कहना है कि झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed