{"_id":"5cb5fcc7bdec22140b20b3f1","slug":"fake-police-man-arrested-by-static-team-in-elections-checking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टेटिक टीम ने चेकिंग में पकड़ा 'फर्जी सिपाही', पुलिसकर्मियों से पूछ रहा था रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेटिक टीम ने चेकिंग में पकड़ा 'फर्जी सिपाही', पुलिसकर्मियों से पूछ रहा था रास्ता
Tue, 16 Apr 2019 09:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 16 Apr 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
थाने में पुलिस अभिरक्षा में युवक
- फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज की तोरा पुलिस चौकी पर मंगलवार को स्टेटिक टीम ने सिपाही की वर्दी पहने एक युवक को पकड़ा। वह पुलिसकर्मियों से बाह जाने का रास्ता पूछ रहा था। उसकी वर्दी को देखकर शक होने पर एक दरोगा ने पूछताछ की। इस पर उसके फर्जी सिपाही बनकर आने का पता चला। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ताजगंज की तोरा पुलिस चौकी के पास मंगलवार सुबह स्टेटिक टीम चेकिंग कर रही थी। फ्लाइंग स्क्वायड सौरभ शर्मा, एसआई सनी तोमर सहित अन्य सिपाही मौजूद थे। तभी एक गाड़ी रुकी। उसके पीछे एक बाइक पर सिपाही की वर्दी में युवक था। वह एक सिपाही से बाह जाने का रास्ता पूछने लगा।
उसकी वर्दी देखकर एसआई सनी तोमर को शक हो गया। वह वर्दी ठीक से नहीं पहने था। दाढ़ी भी बढ़ी हुई थी। एसआई ने उससे आईडी कार्ड मांगा। इस पर वह इनकार करने लगा। बाद में कहा कि एसएसपी फर्रुखाबाद का फोटोग्राफर है। पिता फालोवर हैं। सिपाही की वर्दी पहनकर आने पर पुलिस उसे थाने ले आई।

Trending Videos
आरोपी ने अपना नाम रोहित पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी पुलिस लाइन, फर्रुखाबाद बताया। एसआई सनी तोमर की तहरीर पर थाना ताजगंज में रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि रोहित की दोस्ती फर्रुखाबाद के एक ट्रेनी सिपाही से है। सिपाही इरादतनगर का रहने वाला है। वह घर आया था। ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में रुका था। रोहित भी उससे मिलने आया। इस दौरान चुपचाप उसकी वर्दी पहनकर होटल से निकल आया। मामले की जानकारी पर सिपाही थाने पहुंचा। पुलिस ने उससे पूछताछ की। आरोपी रोहित ने वर्दी क्यों पहनी? इसके बारे में कुछ नहीं बताया।
सामने आया फिल्म 'Saand Ki Ankh' से Taapsee-Bhumi का लुक, दिखा शूटर अंदाज, देखें वीडियो