फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake number car running in health department duty in agra

आगरा: स्वास्थ्य विभाग की ड्यूटी में लगी थी चोरी की कार, पुलिस ने पकड़ी तो सामने आया यह सच

Fri, 07 Jan 2022 09:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jan 2022 09:18 PM IST
सार

कार पर दूसरी गाड़ी के नंबर की प्लेट लगी थी। जब गाड़ी मालिक ने नंबर देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने चालक और कार को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Fake number car running in health department duty in agra
इसी कार पर लगी थी फर्जी नंबर प्लेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की दवाओं को ढोने में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एक कार चलाई जा रही थी। जो नंबर प्लेट लगाई गई थी, उस नंबर की कार के मालिक ने देख लिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार को पकड़ लिया। चालक भी पकड़ा गया। इसे ट्रैवल्स एजेंसी संचालक ने स्वास्थ्य विभाग में लगाया था। कार के चोरी के होने की आशंका है।

विज्ञापन

राहुल दीक्षित बैंक कर्मचारी हैं। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी कि उनकी स्विफ्ट डिजायर कार का जो रजिस्ट्रेशन नंबर है, उसी नंबर से दूसरी कार होंडा अमेज चल रही है। यह अभी आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में खड़ी है। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। कार को पकड़ लिया गया। कार में तलाशी में कोरोना से संबंधित दवाएं रखी थीं। उनके तीन कार्टून रखे मिले। पुलिस ने चालक से पूछताछ की।
विज्ञापन

कार चालक से पूछताछ
थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक से पूछताछ में पता चला कि कार स्वास्थ्य विभाग में एक निजी तौर पर चलाया जा रहा था। चालक के पास दवाएं और कागजात भी थे। उसने गाड़ी मालिक का नाम सूरज शर्मा बताया। वह सिकंदरा क्षेत्र का रहने वाला है। उनकी एसएस टूर्स एंड ट्रैवल्स के नाम से दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि होंडा अमेज कार पर फर्जी तरीके से दूसरी स्विफ्ट कार का नंबर लिखकर स्वास्थ्य विभाग में चलाया जा रहा है। आशंका है कि कार चोरी की है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। कार के सही मालिक का पता कराया जाएगा।

पेट्रोल पंप पर देखी थी कार 
राहुल दीक्षित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कार को नेहरू नगर स्थित पेट्रोल पंप पर देखा था। उस पर उनकी कार का नंबर लिखा हुआ था। इस पर कार का पीछा किया। मगर, कार आवास विकास कालोनी में आकर कहीं चली गई। शुक्रवार को वो फिर से आए। इस पर कार मिल गई। अगर, कार से कोई अपराध होता तो पुलिस उनको पकड़ती। इसलिए वो कार को पकड़वाना चाहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed