फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake medicines found in waste injections and pills found in sacks attempt to destroy medicines by burning

कचरे में मिलीं नकली दवाएं: बोरों में भरे मिले इंजेक्शन और गोलियां, जलाकर दवाओं को नष्ट करने की कोशिश

Sat, 05 Aug 2023 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 08:07 AM IST
सार

लोगों ने 15-20 कट्टों में दवाएं भरी देखीं। कुछ कट्टों में आग लगी हुई थी। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो यहां दवाओं से भरे कट्टों का ढेर लगा था। इसमें सिरप, टैबलेट, कैप्सूल समेत अन्य तरह की दवाएं थीं। 
 

विज्ञापन
Fake medicines found in waste injections and pills found in sacks attempt to destroy medicines by burning
कचरे में मिलीं दवाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के यमुनापार रेलवे ट्रैक के पास कचरे में नकली दवाओं का जखीरा मिला है। कट्टों में दवाएं, इंजेक्शन भरे हुए हैं। दवा माफिया ने इनको जलाकर नष्ट करने की कोशिश की है। अधजली हालत में भी दवाएं मिली हैं। ब्लड के पैकेट समेत मेडिकल वेस्ट सूचना पर पुलिस पहुंची। औषधि विभाग के अधिकारियों ने इसकी जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन


यमुनापार नुनिहाई में इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैक के पास क्षेत्रीय लोगों ने 15-20 कट्टों में दवाएं भरी देखीं। कुछ कट्टों में आग लगी हुई थी। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो यहां दवाओं से भरे कट्टों का ढेर लगा था। इसमें सिरप, टैबलेट, कैप्सूल समेत अन्य तरह की दवाएं थीं। अधजली दवाएं भी मिलीं। पुलिस ने बताया कि ये नकली या एक्सपायर्ड हो सकती हैं, बीते दिनों एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की नकली दवाओं पर कार्रवाई को देखते हुए दवा माफिया ने इनको आग लगाकर नष्ट करने की कोशिश की है। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी के लिए टीम भेजकर इनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

नकली दवा की फैक्टरी, गोदाम से जब्त की थीं छह करोड़ की दवा

बीते दिनों एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दवा माफिया विजय गोयल की जगदीशपुरा और सिकंदरा में नकली दवा बनाने की दो फैक्टरी और दो गोदाम पकड़े थे। इनमें से 6 करोड़ से अधिक की दवाएं और सिरप मिले। पुलिस को इसके और भी गोदाम होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार


खून के पैकेट, सिरिंज समेत मेडिकल वेस्ट भी मिला

कचरे में मेडिकल वेस्ट भी मिला है। इसमें खून के पैकेट, सिरिंज, बोतल समेत अन्य मेडिकल वेस्ट शामिल है। आग से कई पैकेट जले हुए भी मिले हैं। ये किस ब्लड बैंक, अस्पताल और पैथोलॉजी का है, इसका पता नहीं चल पाया है। कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में मेडिकल वेस्ट मिला था। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग ने भी पैथोलॉजी लैब और अस्पताल सील किए हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि इसकी जानकारी नहीं है, टीम से पता करवाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed