फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake medicine Agra STF probe Puducherry pharma

नकली दवा कांड: आगरा से पुडुचेरी-चेन्नई तक जांच...71 करोड़ की सप्लाई पर शिकंजा, तैयार होगी रिपोर्ट

Sat, 06 Sep 2025 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 10:24 AM IST
सार

आगरा में नकली दवाओं के मामले की जांच पुडुचेरी और चेन्नई तक पहुंच गई है। औषधि विभाग और एसटीएफ ने संबंधित फर्मों के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर ड्रग कंट्रोलर को भेज दी है। अब तक 71 करोड़ रुपये की दवाएं सीज हो चुकी हैं।

विज्ञापन
fake medicine Agra STF probe  Puducherry pharma
agra fake medicine raids - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा  के नकली दवाओं के प्रकरण में औषधि विभाग और एसटीएफ ने पुडुचेरी और चेन्नई के औषधि विभाग के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है। पुडुचेरी और चेन्नई की फर्मों की जांच करने के लिए ड्रग कंट्रोलर को पत्र भेजा है। यहां की गई अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट बनाकर भी भेज दी है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि 22 अगस्त को हे मां मेडिकोज, बंसल मेडिकल एजेंसी की जांच करने पर पुडुचेरी की मीनाक्षी फार्मा से नकली दवाएं मंगाने के सबूत मिले। अभी तक की जांच में राधे मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडि प्वाइंट, ताज मेडिको ने भी यहीं से दवाएं खरीदने की जानकारी मिली है। इन फर्मों की 71 करोड़ की दवाएं सीज की गई हैं।
विज्ञापन


ये रिपोर्ट बनाकर पुडुचेरी और चेन्नई के ड्रग कंट्रोलर को भेज दी है। जांच करते समय इन फर्मों का लाइसेंस कब से हुआ, कितने का टर्नओवर है, कहां-कहां दवाएं बेची गई हैं। ये सभी जानकारियां मांगी गई हैं। इनसे मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ के न्यू बाबा फार्मा और पार्वती ट्रेडर्स की भी जांच शुरू हो गई है। एसटीएफ के छापे में ये फर्में बंद मिलीं। इनके संचालक अभी पकड़ से दूर हैं। मुंबई के ड्रग कंट्रोलर को पहले ही जांच करने के लिए पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फर्मों से दवाएं खरीदी हैं तो दें जानकारी
सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि हे मां मेडिकोज, बंसल मेडिकल एजेंसी, राधे मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडि प्वाइंट, ताज मेडिको आदि फर्मों से दवाओं की खरीद-फरोख्त करने वालों की जांच शुरू हो गई है। प्रदेश के सभी जिलों के औषधि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन फर्मों से किसी भी विक्रेता ने दवाओं की खरीद-फरोख्त की है तो इसका विवरण संबंधित जिले के अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। अगर कोई ये जानकारी छिपाता है तो बाद में पकड़े जाने पर उस फर्म का लाइसेंस निरस्त करते हुए कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा लखनऊ के न्यू बाबा फार्मा और पार्वती ट्रेडर्स फर्म की खरीद-फरोख्त की जांच लखनऊ का प्रशासन कर रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed