फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Marriage Plot to Grab Ancestral Land in Agra Case Filed Against 15 Accused

UP: शादी नहीं हुई थी, फिर पत्नी कहां से आई... पुश्तैनी भूमि हड़पने के लिए रची ऐसी साजिश, चकरा जाएगा दिमाग

Sat, 01 Nov 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Nov 2025 10:05 AM IST
सार

आगरा में एक व्यक्ति की मौत के बाद फर्जी विवाहनामा बनाकर जमीन हड़पने की साजिश का आरोप है। मृतक के भाई ने 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Fake Marriage Plot to Grab Ancestral Land in Agra Case Filed Against 15 Accused
महिला सांकेतिक - फोटो : ai

विस्तार

आगरा के कागारौल के ग्राम बेरी चाहर निवासी भीकम सिंह ने अपने मृतक भाई के नाम से फर्जी विवाहनामा बनाकर पुश्तैनी भूमि हड़पने का आरोप लगाते हुए 15 लोगों के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर थाना कागारौल पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रार्थी भीकम सिंह का कहना है कि उसका भाई रामवीर लवानिया, जो उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में संविदा कर्मी (चालक) था तथा अविवाहित था और जिसकी मृत्यु 26 मार्च 2022 को हो गई थी। मृत्यु के बाद विपक्षियों ने साजिश करते हुए उसके नाम से फर्जी विवाहनामा तैयार कराया और एक महिला को रामवीर की पत्नी बताकर जमीन पर वारिसाना हक का दावा करने लगे।
विज्ञापन


प्रार्थी के अनुसार, यह विवाहनामा 11 मार्च 2016 को दस रुपये के स्टाम्प पेपर पर नोटरीशुदा दिखाया गया है, जिसमें राजू देवी नामक महिला से शादी होना दर्शाया गया है। बाद में विपक्षी कल्पना शर्मा पत्नी दिनेश लवानिया ने खुद को राजू देवी उर्फ कल्पना शर्मा बताते हुए 7 जून 2022 को शपथपत्र देकर सरकारी अभिलेखों में नाम दर्ज करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीकम सिंह का आरोप है कि विपक्षियों ने फर्जी हस्ताक्षर, गलत नोटरी मोहर और कूट रचना के माध्यम से विवाहनामा, परिवार रजिस्टर, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड और आधार कार्ड में कल्पना शर्मा को मृतक की पत्नी के रूप में दर्ज कराया। जबकि कल्पना शर्मा की शादी पहले से दिनेश लवानिया निवासी सीतानगर, आगरा से हो चुकी है और तलाक नहीं हुआ है। प्रार्थी ने बताया कि विपक्षियों में अमित लवानिया, कैलाश चंद, पप्पू, रामवीर, विजयपाल सिंह, राजेश, अजय सिंह, तत्कालीन ग्राम प्रधान, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी, तत्कालीन तहसीलदार खेरागढ़, सरोज शर्मा, रोहित शर्मा, श्यामू शर्मा तथा लक्ष्मीकांत शर्मा के नाम शामिल हैं।

भीकम सिंह ने बताया कि उसने पहले थाना कागारौल और पुलिस आयुक्त आगरा को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी अंकुर मलिक ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर कुल 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


गांव में चर्चाओं का माहौल
फर्जी विवाहनामा बनाकर जमीन हड़पने के इस प्रकरण को लेकर चर्चाओं का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भीकम सिंह के लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो यह गांव में भूमि हड़पने की सबसे बड़ी साजिशों में से एक हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed