{"_id":"5dea7dc18ebc3e1bcc0f1636","slug":"fake-marksheets-of-bed-2005-will-be-canceled-by-agra-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएड-2005 की फर्जी डिग्री होंगी निरस्त, विश्वविद्यालय के फैसले से शिक्षा विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड-2005 की फर्जी डिग्री होंगी निरस्त, विश्वविद्यालय के फैसले से शिक्षा विभाग में हड़कंप
Sat, 07 Dec 2019 12:38 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड सत्र 2004-05 की फर्जी एवं टैम्पर्ड (छेड़छाड़ कर बनाई गईं) अंकतालिकाएं निरस्त की जाएंगी। यह निर्णय शुक्रवार को विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में हुई कार्य परिषद की बैठक में लिया गया।
अंकतालिकाएं निरस्त करने से पहले अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने का एक मौका दिया गया है। उनके पास 15 दिन का समय है। विश्वविद्यालय को यह सूची विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने लंबी जांच-पड़ताल के बाद दी थी। इस फैसले से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। क्योंकि इस फैसले के बाद प्रदेशभर के परिषदीय स्कूलों में फर्जी डिग्री से नौकरी कर रहे शिक्षकों की नौकरी जाना तय है।
कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि सबसे पहले एसआईटी से फर्जी व टैंपर्ड अंकतालिकाओं की अंतिम सूची प्राप्त की जाएगी। एसआईटी की पहली सूची में 4,570 रोल नंबर थे। इसके बाद दी गई संशोधित सूची में 4,704 थे। इस कारण से अंतिम सूची मांगी गई है।

समाचार पत्र में दिया जाएगा विज्ञापन
जिन अभ्यर्थियों के पते उपलब्ध हैं, उनको डाक से पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा, उनका पक्ष पूछा जाएगा। इसके अलावा सभी चिह्नित अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। दो समाचार पत्रों में विज्ञापन भी दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों से कहा जाएगा कि वो सूची देखकर 15 दिन के अंदर अपना पक्ष विश्वविद्यालय के समक्ष प्रस्तुत कर दें। अभ्यर्थियों के सामने न आने पर एसआईटी की सूची को सही मानते हुए संबंधित अंकतालिकाओं को निरस्त कर दिया जाएगा।
प्रवेश और पढ़ाई के साक्षय देने होंगे

अंकतालिकाएं निरस्त करने से पहले एसआईटी की सूची सार्वजनिक की जाएगी। अभ्यर्थियों को 15 दिन का समय दिया जाएगा। वह अपना पक्ष रख सकते हैं, प्रवेश लेने और पढ़ाई करने के साक्ष्य देने होंगे। पक्ष न रखने पर अंकतालिकाओं को निरस्त कर दिया जाएगा। - केएन सिंह, कुलसचिव, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय