{"_id":"5c3d82bcbdec2273504f713d","slug":"fake-list-of-bsp-candidates-goes-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर बसपा प्रत्याशियों की सूची वायरल, प्रदेश अध्यक्ष को जारी करना पड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर बसपा प्रत्याशियों की सूची वायरल, प्रदेश अध्यक्ष को जारी करना पड़ा बयान
Tue, 15 Jan 2019 12:20 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
बसपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बसपा प्रमुख मायावती के जन्मदिन से पहले बसपाइयों के लिए पार्टी प्रत्याशियों की फर्जी सूची मुसीबत बन गई। सोमवार दोपहर से सोशल मीडिया पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाह के लेटर पैड पर 38 सीटों के प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल हुई।
शाम को बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र जारी कर प्रत्याशी सूची को फर्जी करार दिया और इसे वायरल करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। बसपा प्रदेश अध्यक्ष के हवाले से सोशल मीडिया पर जो सूची वायरल की गई, उसमें उम्मीदवारों के नाम थे।
आगरा से भी प्रत्याशी का नाम दिया गया था। प्रत्याशी बताए गए नेता के समर्थकों में पूरे दिन खुशी की लहर बनी रही। वह कई महीनों से खुद के प्रत्याशी होने का दावा करते रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया बयान
शाम को बसपा जोनल कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ ने यह साफ कर दिया कि वायरल सूची फर्जी है। बाद में प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने पत्र जारी किया जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर उनके फर्जी हस्ताक्षर से जारी सूची फर्जी है।
उन्होंने कहा कि विरोधियों ने इससे भ्रम फैलाने की कोशिश की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फर्जी दस्तखत से पत्र जारी करना और उसे सोशल मीडिया पर डालना एक आपराधिक कृत्य है। इसके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।