फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake kidnaping case bust by mainpuri police crime news in hindi

अपहरण की सूचना पर जिस बेटे के लिए परेशान था पिता, पुलिस ने उसे खोजा तब खुली चौंकाने वाली हकीकत

Tue, 07 May 2019 11:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 07 May 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
fake kidnaping case bust by mainpuri police crime news in hindi
पुलिस गिरफ्त में आरोपी अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी युवक ने पिता से रुपये ऐंठने के लिए कुछ लोगों के साथ मिलकर अपने ही अपहरण का ड्रामा रचा था। मंगलवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर घटनाक्रम का खुलासा किया। बताया कि पूरा घटनाक्रम एक सोची समझी रणनीति के तहत बनाया गया। आरोपी को गुड़गांव से पकड़ लिया गया है। भागे हुए साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी कश्मीर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक 22 अप्रैल की शाम अलीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने की बात कह कर गया था। 28 अप्रैल को पड़ोसी आदेश शर्मा के फोन पर गुड़गांव में काम कर रहे गांव निवासी अवनीश ने अभिषेक के हाथ पैर बंधे हुए फोटो डाले। 
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही कश्मीर के मोबाइल पर उसे बताया कि अभिषेक का अपहरण कर लिया है। एक लाख की फिरौती की मांग भी की गई। ऐसा न करने पर छह मई की शाम को हत्या करने की धमकी दी गई थी। थानाध्यक्ष रमाकर सिंह ने अलीगढ़ पहुंचकर मामले की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तलाश के दौरान पुलिस ने अभिषेक को गुड़गांव के सेक्टर नंबर 18 से पकड़ लिया। उसका एक साथी चकमा देकर भाग गया था। पुलिस ने जब अपहृत बताए जा रहे अभिषेक से पूछताछ की तो उसने अपहरण के झूठे नाटक से पर्दा उठाया। एसपी ने बताया कि युवक पिता से रुपये ऐंठना चाहता था। वह पहले भी कई बार करीब डेढ़ लाख रुपये पिता से ले चुका है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। 

नगला महानंद निवासी अभिषेक कोई काम नहीं करता है। पिता गरीब हैं, लेकिन अभिषेक का रहन-सहन किसी रईसजादे से कम नहीं था। वह कई बार नौकरी के नाम पर पिता से रुपये लेता रहा।

उन रुपयों से अपने महंगे शौक पूरा करता रहा। अब पिता आसानी से रुपये नहीं दे रहे थे, इसलिए अभिषेक ने नोएडा पहुंच कर छोटू व राजू नाम के दो लोगों के साथ मिलकर झूठे अपहरण की योजना बना डाली। तय हुआ कि काम पूरा होने के बाद मिला हुआ रुपया आपस में बांट लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed