फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Jindal Sheets Seized in Agra Police Bust Operation

UP: जिंदल इंडिया के नाम से नकली शीट...आगरा में पकड़ा बड़ा खेल, गोदाम से 132 नकली शीट जब्त

Fri, 26 Sep 2025 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 09:06 AM IST
सार

जिंदल इंडिया की नकली शीट की शिकायत के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो गोदाम का मालिक फरार हो गया। 

विज्ञापन
Fake Jindal Sheets Seized in Agra Police Bust Operation
जिंदल इंडिया के नाम से नकली शीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिंदल इंडिया लिमिटेड के नाम से नकली शीट बेचने वाले धंधे का भंडाफोड़ किया है। कंपनी की शिकायत पर छापा मारकर गोदाम से 132 पीस, 16 फुट लंबी नकली शीट बरामद की गईं। कंपनी के कर्मचारियों में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार कंपनी की आईपीआर एग्जीक्यूटिव भूमिका कंवर ने बताया की आगरा में व्यापारी आदित्य जैन नकली शीट बनवाकर जिंदल इंडिया लिमिटेड के नाम से बेच रहा था। इससे कंपनी की साख को नुकसान हो रहा था और ग्राहकों को भी धोखा मिल रहा था। इसकी जानकारी लगातार काफी समय से मिल रही थी, जिसके बाद हमने अपने सूत्रों के अनुसार जानकारी प्राप्त की, जिसमें गोकुलधाम में एक फैक्ट्री की जानकारी मिलते ही टीम को और थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, छापेमारी 25 सितंबर को गोकुलधाम रोड स्थित गोदाम बी-3 पर की गई। छापे के दौरान दुकान मालिक आदित्य जैन मौके से नदारद रहा। उसकी पहचान लोहमंडी निवासी के रूप में हुई। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि जिंदल के नाम से माल बनाकर बेचा जा रहा था। बरामद माल को सील कर लिया गया है। दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed