फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake flying squad caught during UP board exam 2022 in agra

यूपी बोर्ड परीक्षा में पकड़ा फर्जी सचल दल: आगरा में मजिस्ट्रेट बनकर पहुंचे थे जांच करने, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Apr 2022 01:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Apr 2022 01:45 PM IST
सार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान मां वैष्णो देवी कन्या इंटर कॉलेज कुर्रा चित्तरपुर में फर्जी सचल दल पकड़ा गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Fake flying squad caught during UP board exam 2022 in agra
पकड़े गए चारों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सोमवार को श्री माता वैष्णो देवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जांच को आया फर्जी सचल दल पकड़ा गया। यहां हाईस्कूल का विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। फर्जी सचल दल में चार सदस्य थे। संदेह होने पर केंद्र व्यवस्थापक ने डीआईओएस को सूचना दी थी। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने असलियत बता दी। चारों को थाना इरादत नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी इंटर कॉलेज कराही कुर्राचित्तरपुर के केंद्र व्यवस्थापक घनश्याम दीक्षित ने बताया कि सुबह करीब 8:45 बजे बोलेरो गाड़ी में चार लोग केंद्र पर आए। गाड़ी पर भारत सरकार जिला मजिस्ट्रेट एनसीआरबी लिखा था। इन चारों में तीन ने काले कोट पहन रखे थे और एक ने सफेद कमीज और काला पेंट पहने हुआ था। चारों ने नेम प्लेट भी लगा रखी थी। 

विज्ञापन

ऐसे हुआ आरोपियों पर शक 

परीक्षा केंद्र में घुसते ही उन्होंने स्ट्रांग रूम खोलने के लिए कहा। इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने उनसे निरीक्षण अधिकार प्रमाण पत्र और पहचान पत्र मांगा। वह कोई भी प्रमाण पत्र नहीं दिखाने पर संदेश हुआ। इस पर फोन से डीआईओएस मनोज कुमार को जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त डीआईओएस उसी क्षेत्र में केंद्रों का निरीक्षण पर थे और कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गए। उनको भी इन चारों ने कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाया। डीआईओएस के सख्ती से पूछने पर उन्होंने फर्जी उड़नदस्ता होना बताया। तत्काल पुलिस को भी सूचना दी, इनके पास से आधार कार्ड जब्त हुआ है।

नई बोलेरो, गाड़ी पर नंबर भी दर्ज नहीं 

जिस बोलेरो गाड़ी में फर्जी सचल दल आया था, वह नई है। इसका रंग सफेद है। इस पर नंबर दर्ज नहीं था। नंबर प्लेट पर काले रंग से पेंट हो रहा था। इस पर कल्याण महिंद्रा आगरा का स्टीकर लगा हुआ है। ये देखकर भी परीक्षा केंद्र के स्टाफ का संदेश और गहरा गया। 

डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि फर्जी सचलदल पकड़ा है। इसमें चार लोग हैं। ये बोलेरो गाड़ी से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे। इनको पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस इन पर कानूनी कार्रवाई कर रही है। इसकी जानकारी बोर्ड को भी भेज दी है। 

फर्जी सचल दल में ये पकड़ गए

- रघुवीर सिंह तोमर, पुत्र बहादुर सिंह निवासी ठेरई  थाना शमसाबाद
- अशोक कुमार पुत्र मोहन सिंह कुकावर थाना सैंया
- मुकेश पुत्र पूरन सिंह निवासी झौंपडी नगला छाहरी थाना खेरागढ़
- देवेंद्र कुमार पुत्र बालकिशन कुशवाहा 25/82 बसई खुर्द थाना ताजगंज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed