{"_id":"62909bc28f77bb55f651a03c","slug":"fake-documents-preparing-and-got-deed-of-allotted-plot-in-the-name-of-woman-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: फर्जी दस्तावेज तैयार कर महिला के नाम पर आवंटित भूखंड का करा लिया बैनामा, इस तरह हुआ खुलासा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: फर्जी दस्तावेज तैयार कर महिला के नाम पर आवंटित भूखंड का करा लिया बैनामा, इस तरह हुआ खुलासा
Fri, 27 May 2022 03:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 May 2022 03:07 PM IST
सार
आगरा विकास प्राधिकरण ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया है कि गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में 1987 में महिला के नाम भूखंड आवंटित हुआ था, जिसके बाद इसे किसी और को बेच दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सिकंदरा स्थित गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में आवास विकास प्राधिकरण से एक महिला के नाम आवंटित भूखंड धोखाधड़ी से बेच दिया गया। आरोप है कि महिला के फर्जी शपथपत्र और फोटो के आधार पर पहले भूखंड अपने नाम कराया। उसके बाद उसका बैनामा किसी दूसरे के नाम किया। शिकायत के बाद जांच में मामला सामने आया। सिकंदरा थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
इस संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई। राधा देवी के बेटे राजू को कार्यालय बुलाया गया। उन्होंने शपथ पत्र देखकर कहा कि यह हस्ताक्षर उनकी मां के नहीं है। ना ही यह फोटो उनकी मां की है। उनकी मां ने किसी के नाम कोई पॉवर ऑफ अटार्नी भी नहीं की थी। उनके साथ छल हुआ है। विवेचना में मामला सही पाए जाने पर आरोपी हीरालाल को पकड़ लिया गया है। आरोपी बुजुर्ग है। साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
सीओ हरी पर्वत एएसपी सत्यनारायण ने बताया कि सिकंदरा थाने में 10 मई को विकास प्राधिकरण के द्वितीय लिपिक राजीव सक्सेना ने तहरीर दी। उनकी तहरीर पर कुंवर कॉलोनी, खंदारी निवासी हीरालाल के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और छल के लिए उनका प्रयोग की धारा में मुकदमा लिखा गया। उसके अनुसार, नाई की मंडी निवासी राधा देवी पत्नी किशन सिंह के नाम गुरुतेग बहादुर कॉलोनी में जुलाई 1987 में एक भूखंड आवंटन हुआ। आरोपी हीरालाल ने भूखंड की पॉवर ऑफ अटार्नी अपने नाम करा ली। विकास प्राधिकरण में महिला का फर्जी शपथ पत्र प्रस्तुत किया। उस पर जो फोटो लगाई वह राधा देवी की नहीं थी। पहले भूखंड का आवंटन अपने नाम कराया। उसके बाद उस भवन को सराय बेगा निवासी टीकम सिंह को महंगे दामों पर बेच दिया।
विज्ञापन
साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
इस संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई। राधा देवी के बेटे राजू को कार्यालय बुलाया गया। उन्होंने शपथ पत्र देखकर कहा कि यह हस्ताक्षर उनकी मां के नहीं है। ना ही यह फोटो उनकी मां की है। उनकी मां ने किसी के नाम कोई पॉवर ऑफ अटार्नी भी नहीं की थी। उनके साथ छल हुआ है। विवेचना में मामला सही पाए जाने पर आरोपी हीरालाल को पकड़ लिया गया है। आरोपी बुजुर्ग है। साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन