फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake documents by Teacher

मैनपुरी में 40 शिक्षक हो जाएंगे सेवा से बाहर

Fri, 05 Mar 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
fake  documents by Teacher
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नाम से फर्जी बीएड डिग्रीधारक 40 शिक्षकों को सेवा से बाहर करने के लिए पत्र तैयार हो गया है। शनिवार को उन्हें हटा दिया जाएगा। एसआईटी ने जांच के बाद इनकी बीएड की डिग्री फर्जी घोषित की थी।
विज्ञापन

डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नाम से वर्ष 2005 में बीएड की फर्जी डिग्री से बड़ी संख्या में लोगों ने शिक्षक की नौकरी हासिल की थी। 30 नवंबर 2019 को एसआईटी की जांच के बाद बीएसए ने जिले के 73 शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। इनमें 33 शिक्षकों की बीएड अंकपत्र टेंपर्ड बताए गए।
विज्ञापन

40 शिक्षकों का अंकपत्र और डिग्री फर्जी बताया गया। बर्खास्तगी के बाद ये शिक्षक हाईकोर्ट चले गए थे। तब से ये बिना वेतन के शिक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हाईकोर्ट ने हाल ही में फर्जी डिग्री धारक शिक्षकों को सेवा से बाहर करने के आदेश दिए हैं। टेंपर्ड शिक्षकों के मामले में विश्वविद्यालय को चार महीने में निर्णय लेने को कहा है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को इन शिक्षकों को सेवा से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed