फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Daroga Caught In Agra during Recommendation Of A Wanted Bookie

फर्जी दरोगा थानेदार का खास: कई थानों में मजबूत पकड़, पुलिस जांच में सामने आया हैरान कर देने वाला सच

Fri, 17 Feb 2023 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 10:26 AM IST
सार

आगरा में एक फर्जी दरोगा पकड़ा गया था, जो थाने में एक वांछित बुकी की सिफारिश लेकर आया था। शक होने पर पूछताछ की गई और आई कार्ड चेक किया गया। इस पर वह पकड़ा गया।

विज्ञापन
Fake Daroga Caught In Agra during Recommendation Of A Wanted Bookie
पकड़ा गया फर्जी दरोगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस फर्जी दरोगा उजैर खान को जेल भेजने के बाद उसकी कुंडली खंगाल रही है। जांच में पता चला है कि वह एक थानेदार का खास है। कई पुलिसकर्मी उसके संपर्क में थे। वह पुलिसकर्मियों के लिए वसूली करता था। उसके मोबाइल से कई जानकारी मिली हैं।
विज्ञापन


थाने में करने आय था सिफारिश

थाना हरीपर्वत पुलिस ने मंगलवार को साबुन कटरा निवासी उजैर खान को पकड़ा था। वह थाने में सट्टेबाज अज्जू लंगड़ा का नाम मुकदमे से निकालने और गिरफ्तार आरोपी को छोड़ने की सिफारिश करने आया था। दरोगा निशामक त्यागी को 92 हजार रुपये रिश्वत देने की कोशिश की थी। खुद को दरोगा बताते हुए आईडी कार्ड भी दिखाया था। मगर, आईडी कार्ड पर पीएनओ नंबर नहीं होने से पकड़ा गया। इसके बाद एमएम गेट के पार्षद प्रवीन पटेल को पुलिस ने जेल भेजा। उजैर ने कहा था कि उसके पार्षद ने ही पैरवी के लिए भेजा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  भाभी की छोटी बहन से हुआ प्यार: करना चाहता था शादी, मना करने पर लड़की के मां-बाप को मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली खंगाली तो सामने आया ये सच

पुलिस अधिकारियों के आदेश पर थाना पुलिस ने उजैर खान की कुंडली खंगाली। इसमें पता चला कि वह एक थानेदार का खास है। इसके अलावा कई थानों में पुलिसकर्मियों से मिलने जाया करता था। उनसे संपर्क में रहता था। आरोप है कि वह उनके लिए वसूली भी करता था। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी थानों में प्राइवेट लोगों के सक्रिय होने के आरोप लगते रहे हैं।


ये भी पढ़ें -  दगाबाज दुल्हन: शादी के तीन घंटे बाद बाइक पर प्रेमी संग हो गई फुर्र, दूल्हे ने नहीं मानी हार, ऐसे लाया वापस



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed