फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake conductor making tickets in roadways bus of etah depot

Etah: एआरएम के चचेरे भाई की जगह रोडवेज बस में टिकट बना रहा था फर्जी कंडक्टर, रंगेहाथ पकड़ा गया

Sat, 27 Aug 2022 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 05:30 PM IST
सार

एटा डिपो की रोडवेज बस में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। डिपो की एक बस में फर्जी कंडक्टर यात्रियों के टिकट बना रहा था। अफसरों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Fake conductor making tickets in roadways bus of etah depot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा डिपो की एक रोडवेज बस के परिचालक (कंडक्टर) के स्थान पर दूसरा व्यक्ति यात्रियों का टिकट बना रहा था। शिकायत के बाद शुक्रवार को एडीएम प्रशासन और सदर एसडीएम ने बस में आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया। इस पर एआरएम ने बस के परिचालक और चालक की संविदा समाप्त कर दी। बताया जा रहा है संविदाकर्मी परिचालक एआरएम का चचेरा भाई है।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को डिपो की बस संख्या यूपी 81 एएफ 7790 पर एटा-अलीगढ़ व एटा-कासगंज मार्ग पर संविदा परिचालक संदीप कुमार और संविदा चालक सुमित को बस लेकर भेजा गया। इस दौरान किसी ने एडीएम प्रशासन आलोक कुमार और सदर एसडीएम शिवकुमार को सूचना दी कि बस में परिचालक के स्थान पर कोई दूसरा व्यक्ति यात्रियों की टिकट बना रहा है। 

विज्ञापन

आरोपी के पास मिली टिकट मशीन 

सदर एसडीएम को जांच में संविदा परिचालक संदीप कुमार के स्थान पर मलावन के सोहार का श्यामकांत मिला। उसके पास टिकट मशीन सहित अन्य प्रपत्र भी मिले। बस स्टैंड प्रभारी अजय पाल यादव ने संविदाकर्मी चालक-परिचालक सहित बाहरी व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं एआरएम ने चालक-परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम राजेश यादव ने बताया कि मामला सामने आने के बाद चालक और परिचालक पर कार्रवाई की गई है। दोनों ही संविदा कर्मचारी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed