फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake candidate arrested in ctet exam in agra

सीटीईटी में परीक्षार्थी का 'असली चेहरा' देख हैरान रह गए पर्यवेक्षक, सामने आई ये सच्चाई

Sun, 09 Dec 2018 07:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 09 Dec 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
fake candidate arrested in ctet exam in agra
सीटीईटी में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में रविवार को दयालबाग के सिकंदरपुर स्थित श्रीराम सेंटेनियल स्कूल में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सीटीईटी दो पालियों में आयोजित की गई थी। सिकंदरपुर, दयालबाग स्थित श्रीराम सेंटेनियल स्कूल में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे की पाली में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक आदित्य कुमार ने आरोपी ऋषि कुमार पुत्र शिवराज सिंह निवासी ग्राम दतावली, थाना मटसैना, फिरोजाबाद है। 
विज्ञापन


वो अभ्यर्थी अंकेश (निवासी करहेरा, थाना सिरसागंज, फिरोजाबाद) की जगह पर परीक्षा देने आया था। स्कूल के परीक्षा कक्ष में मौजूद पर्यवेक्षक शीतल जताना और निकिता गोयल ने उसके आधार कार्ड को चेक किया। इसमें फोटो अंकेश का लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरे ने खोली पोल

चेहरे का मिलान करने पर ऋषि पकड़ा गया। उससे पूछताछ की। उसने फर्जी अभ्यर्थी बनकर आना कबूल किया। प्रिंसिपल वी घोष ने तहरीर दी। इस पर धोखाधड़ी और 4/6 परीक्षा अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। उसके पास से एडमिट कार्ड भी मिला।

एक लाख में लिया था पास कराने का ठेका

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ऋषि कुमार ने बताया कि अंकेश उसके नजदीक के गांव में रहता है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास कराने का ठेका अंकेश से एक लाख रुपये में लिया था। उसे कॉपी भी दी जा चुकी थी। ऋषि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। स्नातक कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed