फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Agniveer: 94 youths caught in 48 hours, messed up from Aadhar card to mark sheet

फर्जी अग्निवीर : 48 घंटे में पकड़े गए 94 युवा, आधार कार्ड से लेकर अंकपत्र तक में गड़बड़झाला

Wed, 28 Sep 2022 10:40 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Sep 2022 10:40 PM IST
सार

भारतीय सेना के आगरा भर्ती केंद्र निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों से सेना में शामिल होने पहुंचे 94 अभ्यर्थी पकड़े गए। इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी लोग 48 घंटे की भर्ती के दौरान पकड़े गए।

विज्ञापन
Fake Agniveer: 94 youths caught in 48 hours, messed up from Aadhar card to mark sheet
अग्निवीर भर्ती ( फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना में अग्निवीर बनने के लिए प्रमाणपत्रों में युवा फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। महज 48 घंटे में 94 अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। ये आगरा, हाथरस व फिरोजाबाद के हैं। इतनी बड़ी संख्या में फर्जीवाड़े से सेना के अफसर भी हैरान हैं। दस्तावेजों की जांच के दौरान बरती जा रही सतर्कता के कारण इन्हें पकड़ा जा सका है। सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पकड़े गए युवाओं में 38 ने आधार कार्ड में जन्मतिथि बदली थी, बाकी ने अंकपत्र व निवास प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा किया।

विज्ञापन

आगरा-दिल्ली हाईवे पर कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में 20 सितंबर से सेना भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 12 जिलों के 1.75 लाख युवाओं ने भर्ती के लिए पंजीकरण कराया है। बुधवार तक 58,917 अभ्यर्थियों में 42,414 भर्ती में उपस्थित हो चुके हैं। 16,503 अभ्यर्थी पंजीकरण के बाद भर्ती में शामिल नहीं हुए। वहीं, 26 और 27 सितंबर को आगरा के बाह, सादाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, टूंडला से 12,484 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना के आगरा भर्ती केंद्र निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों से सेना में शामिल होने पहुंचे 94 अभ्यर्थी पकड़े गए। इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी लोग 48 घंटे की भर्ती के दौरान पकड़े गए। इतनी बड़ी संख्या हैरान करने वाली है। कर्नल ने बताया कि 94 में 38 उम्मीदवार ऐसे थे जिन्होंने आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा किया। जन्मतिथि को बदल दिया। 5 से 6 साल तक उम्र कम दिखाई। बाकी उम्मीदवारों ने फर्जी निवास प्रमाणपत्र, अंकतालिका व अन्य दस्तावेजों में गड़बड़ियां कीं। सेना की सतर्कता व पारदर्शिता के कारण इन्हें पकड़ा जा सका। पकड़े गए सभी उम्मीदवारों ने लिखित में अपनी गलती को स्वीकार किया है।

विज्ञापन

फर्जीवाड़ा करने से बचें - कर्नल 

कर्नल ने कहा कि भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थी किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा करने से बचें। दलालों से विशेष सतर्क रहें। भर्ती निशुल्क प्रक्रिया है। दलाल व ठगों के संपर्क में न आएं। यदि ऐसा कोई उम्मीदवार पकड़ा जाएगा तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी।

भर्ती से गैरहाजिर रहे  कुल 16,503 अभ्यर्थी 

10 अक्तूबर तक चलने वाली सेना भर्ती का बुधवार को आठवां दिन था। ललितपुर, झांसी, कासगंज, जालौन, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा व हाथरस जिले से कुल 58,917 युवाओं ने पंजीकरण कराया। भर्ती स्थल पर 42,414 हाजिर हुए। 16,503 अभ्यर्थी सेना भर्ती से गैरहाजिर रहे।

आठवें दिन युवाओं ने दिखाया जज्बा

सेना भर्ती के आठवें दिन बुधवार को हाथरस की सासनी व मैनपुरी की कुरावली, करहल और भोगांव तहसील क्षेत्र के युवाओं ने देश सेवा के लिए अग्निवीर बनने का जज्बा दिखाया। कुल 8817 युवाओं का पंजीकरण था। जिनमें 6367 ने दौड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed