फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Factory raided on information of fake oil

नकली ऑयल की सूचना पर फैक्टरी में छापा

Wed, 08 Dec 2021 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Factory raided on information of fake oil
आगरा। एत्माद्दौला के नुनिहाई में मंगलवार को नकली मोबिल ऑयल बनाने की सूचना पर पुलिस और जिला पूर्ति विभाग की टीम ने फैक्टरी में छापा मारा। पुलिस को मोबिल ऑयल के डिब्बे मिले। दो नाम से डिब्बों में मोबिल ऑयल की पैकिंग की गई थी। पुलिस का कहना है कि मोबिल ऑयल के नकली और असली होने के बारे में सही जानकारी नहीं मिली है। इस पर मोबिल ऑयल का सैंपल लिया गया है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि नुनिहाई क्षेत्र में कमला नगर निवासी सुनील गुप्ता की फैक्टरी है। मंगलवार दोपहर तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि फैक्टरी में नकली मोबिल ऑयल तैयार किया जा रहा है। इस पर पुलिस और जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी पहुंचे। फैक्टरी में दो नाम सुप्रीम गोल्ड और सुपर हॉर्स के नाम से मोबिल ऑयल की पैकिंग डिब्बों में हो रही थी।
विज्ञापन

फैक्टरी में मोबिल ऑयल तैयार करने के उपकरण भी थे। मगर, मोबिल ऑयल बनता हुआ नहीं मिला। जिस नाम से पैकिंग थी, उस नाम से पंजीकरण के कागजात मालिक ने दिखाए हैं। मोबिल ऑयल को एक से पांच लीटर के डिब्बों में पैक किया जा रहा था। मोबिल ऑयल असली है या नकली, इसकी जांच कराई जा रही है। नमूने ले लिए गए हैं। इन्हें संबंधित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। फिलहाल फैक्टरी पर सील लगाई जा रही है। जीएसटी पंजीकरण के बारे में भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी सामने आया है नकली मोबिल ऑयल का कारोबार
ताजनगरी में नकली मोबिल ऑयल का कारोबार पूर्व में पकड़ा जा चुका है। थाना एत्माद्दौला, खंदौली, ताजगंज, छत्ता में नकली मोबिल ऑयल की फैक्टरी पकड़ी गई थीं। पुलिस ने तकरीबन 50 से अधिक के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थे। छत्ता के जीन खाना के आरोपी जगह-जगह फैक्टरी खोलकर नकली मोबिल ऑयल तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed