फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Factory manager committed suicide by killing a mother and son in Lawyers Colony in New Agra

यूपी: अपमान से परेशान हूं.... मां-बेटे की हत्या कर मैनेजर ने क्यों चुनी मौत; तीन मौतों की जानें क्या रही वजह

Mon, 12 Feb 2024 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 03:04 PM IST
सार

पाइप फैक्टरी के मैनेजर का एक वीडियो मिला है, जिसमें उसने कंपनी की लगभग 1.40 करोड़ रुपये की देनदारी के चलते आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है। खाटूश्याम जी दर्शन के लिए जाने की वजह से पत्नी रजनी बच गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
 

विज्ञापन
Factory manager committed suicide by killing a mother and son in Lawyers Colony in New Agra
मृतक जॉली का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शहर के पॉश इलाके लॉयर्स कॉलोनी में दिल दहलाने वाली घटना हुई। 1.40 करोड़ रुपये की देनदारी से पैदा हुए तनाव के कारण पाइप फैक्टरी के मैनेजर तरुण चौहान उर्फ जॉली (43) ने 72 वर्षीय मां ब्रजेश देवी चौहान और 12 वर्षीय बेटे कुशाग्र की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। तरुण उर्फ जॉली ने जो कदम उठाया, उससे हर कोई सन्न रह गया। पुलिस को तरुण का एक वीडियो मिला, जिसमें उसने अपना दर्द बयां किया है। कह रहा है कि अपमान से परेशान हूं। जब तक वीडियो मिलेगा बहुत देर हो चुकी होगी। पत्नी, बेटे और मां की जान लेने के बाद अपनी जान दे रहा हूं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिस की जांच में पता चला कि तरुण 1.40 करोड़ की देनदारी से परेशान था। एक बार पहले भी कर्ज हुआ था। तब पिता ने मकान का एक हिस्सा बेचकर चुका दिया था। मगर, पिता की मौत के बाद देनदारी बनी तो उसे इससे निपटने का रास्ता नहीं मिल रहा था। वह टूट गया था। उसने हत्या के बाद आत्महत्या की योजना दिन में (शनिवार को) में ही बनाई। रात में घटना को अंजाम दिया। वह पत्नी की भी हत्या करना चाहता था। मगर, उसका अचानक खाटू श्यामजी मंदिर दर्शन जाने का कार्यक्रम बन गया। इससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद के मुताबिक, जिस कमरे में तरुण की लाश मिली, उसके अंदर एक और कमरा है। इसमें एक मेज पर दो मोबाइल रखे मिले। एक तरुण तो दूसरा बेटे का था। दोनों मोबाइल अनलॉक थे। इस कारण आसानी से खुल गए। पुलिस ने मोबाइल की गैलरी को चेक किया। इसमें एक वीडियो मिला, जो शनिवार दोपहर को 2 बजे बनाया गया था। लगभग 6 मिनट के वीडियो में तरुण ने हत्या और आत्महत्या की वजह बताई है।
विज्ञापन

अब भी लोग मूर्ख कहेंगे...
वीडियो में तरुण कह रहा है कि निंदा और अपमान से परेशान हो चुका हूं। नवंबर 2021 में कंपनी संभाली थी। कंपनी का 1.25 करोड़ का माल बाजार में बेचा था। मगर, भुगतान वापस नहीं मिला। इस कारण पाइप सस्ते में बेच दिया था। 15 लाख रुपये उसके भी फंस गए। मैं थक चुका हूं। लोग मूर्ख समझते हैं। अब भी लोग मूर्ख ही कहेंगे। पत्नी, मां और बेटे को मारकर अपनी जान दे रहा हूं। जब तक यह वीडियो मिलेगा, तब तक देर हो चुकी होगी। 4 लाशें मिलेंगी। उसके पास अब जान देने के सिवाय कुछ नहीं बचा है। मेरे बाद परिवार की देखभाल कौन करेगा, इसलिए उनकी भी जान लेकर खुद भी जान दे रहा हूं।

मां के साथ जा रहा था बेटा, पिता ने ऑटो से खींच लिया
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रजनी ने घर से जाने के लिए ऑटो बुलाया था। बेटा कुशाग्र भी जिद करके ऑटो में बैठ गया। वह मां के साथ जाने की जिद कर रहा था। मगर, तरुण बेटे को नहीं भेजना चाहता था। इसलिए बेटे को सिर से पकड़कर बाहर खींच लिया था। पड़ोसियों ने बेटे को मां के साथ जाने की जिद करते हुए देखा था। जब उन्हें हत्या का पता चला तो हर कोई सन्न रह गया। लोग यही कह रहे थे कि बेटा मां के साथ चला जाता तो जान बच जाती।

...तो रजनी की भी चली जाती जान
वीडियो में तरुण ने कहा है कि वह पत्नी, बेटे और मां को मारकर अपनी जान दे रहा है। पुलिस यह मान रही है कि जिस समय वीडियो बनाया गया, उस समय उसकी पत्नी रजनी का खाटू श्याम मंदिर जाने का कार्यक्रम नहीं था। वह भी घर में होती तो जान चली जाती। मगर, अचानक ननद का फोन आने की वजह से वो चली गई। तरुण को लग रहा था कि वह मर जाएगा तो परिवार को कौन संभालेगा। वह लोग आत्महत्या के लिए राजी नहीं होंगे। इसलिए पहले उन्हें मारेगा, फिर खुद जान दे देगा।

फैक्टरी बंद होने से हो गया था बेरोजगार
परिवार के लोगों ने बताया कि तरुण खंदौली स्थित पीवीसी पाइप बनाने की फैक्टरी में दो साल से काम कर रहा था। मार्केटिंग मैनेजर होने के कारण बाजार में माल सप्लाई और ऑर्डर की जिम्मेदारी तरुण पर ही थी। वह पूरी फैक्टरी संभालने लगा था। दिसंबर में फैक्टरी बंद हो गई। तब से वो कोई काम नहीं कर रहा था। बेरोजगार हो गया था। इससे वो परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed