{"_id":"5ded36c98ebc3e1c17380bd0","slug":"facebook-crime-mainpuri-news-agr419122232","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकरार में बदली फेसबुक से हुई दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकरार में बदली फेसबुक से हुई दोस्ती
विज्ञापन
जीतगंज (मैनपुरी)। फेसबुक पर हुई दोस्ती अब तकरार में बदल गई है। एमए की छात्रा ने युवक पर आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए। अब शादी से इंकार कर रहा है। मामला थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी एमए की एक छात्रा की फेसबुक पर एत्मादपुर के कॉलेज में बीटीसी कर रहे छात्र से दोस्ती हो गई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर मिलना जुलना शुरू हो गया। इस बीच कई बार छात्रा को एत्मादपुर बुलाकर अवैध संबंध बनाए। छात्रा के अनुसार जब इस बारे में परिजनों को बताया तो वह उसकी जिद के आगे युवक से शादी करने पर राजी हो गए लेकिन जब प्रेमी छात्र से शादी करने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। प्रेमी के परिजन भी उसका सहयोग देते हुए शादी की बात से मना करने लगे। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई है। मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जगदत्त सिंह, प्रभारी निरीक्षक