फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Extortion sought from industrialist main accused arrested Etah crime news

Etah: उद्योगपति से फैक्टरी चलाने के नाम पर मांगी गई रंगदारी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jun 2022 06:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 06:32 PM IST
सार

एटा के जलेसर में फैक्टरी चलाने के नाम पर  उद्योगपति से रंगदारी मांगी गई। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद  हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन

विस्तार

एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रामरायपुर निवासी उद्योगपति कुलदीप सिसौदिया से गांव के तीन दबंगों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर फैक्टरी न चलने देने की धमकी दी है। उन्होंने नामजद और अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर सक्रिय हुई पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन

अज्ञात लोगों ने किया था पीछा 

कुलदीप की गांव और नोएडा में एसी-फ्रिज के प्लास्टिक पार्ट्स बनाने की फैक्टरी है। कुलदीप ने बताया कि 11 जून को पड़ोस के गांव नगला पृथ्वी निवासी ओमकार यादव दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ गांव में स्थित फैक्टरी पर आया। जहां मेरा चचेरा भाई मौजूद था। दबंगों ने उसके साथ गालीगलौज की और पांच लाख रुपये मांगे। कुलदीप ने बताया कि सूचना पर 11 जून की शाम को वह नोएडा से आए तो बेरनी के पास से दो अज्ञात व्यक्तियों ने गांव के मोड़ तक पीछा किया। उद्योगपति ने अपनी जान का खतरा बताया है। जलेसर सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि उद्योगपति से रंगदारी मांगने की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। जिसे जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

उद्योगपति को बदनाम करने की भी दी धमकी

उद्योगपति को रंगदारी न देने पर सोशल साइट्स पर बदनाम करने की धमकी भी दी गई। आरोपी ने सोशल साइट्स पर एक पोस्ट भी डाली थी, जबकि एक साल पहले भी उद्योगपति से रंगदारी मांगी जा चुकी है। उद्योगपति कुलदीप सिसौदिया ने बताया कि गांव में मौजूद चचेरे भाई सचिन सिसौदिया से आरोपी ने कहा कि रंगदारी दे देना नहीं तो सोशल साइट्स पर कुलदीप को बदनाम कर दूंगा। 11 जून की शाम को उसने सोशल साइट्स पर बदनामी वाली एक पोस्ट भी डाली। उन्होंने बताया एक वर्ष पूर्व भी दबंग द्वारा रंगदारी को लेकर धमकी दी गई थी। तब दोनों गांव के प्रतिष्ठित लोगों ने उन लोगों को शांत करा दिया था। अब फिर ऐसा करने पर हमने पुलिस की सहायता ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed