{"_id":"611e95e58ebc3e7a1211eabb","slug":"extended-the-time-limit-for-the-return-of-the-prisoners-released-from-the-jail-mainpuri-news-agr5043482171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छोड़े गए बंदियों के वापसी की समय सीमा बढी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से छोड़े गए बंदियों के वापसी की समय सीमा बढी
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना काल में जिला कारागार से पैरोल पर छोड़े गए बंदियों के वापसी की समय सीमा बढ़ा दी गई है। जेल अधीक्षक ने बताया कि कुल 28 बंदियों को पैरोल मिली थी। शासन से मिले आदेश पर अमल किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लॉकडाउन के साथ ही कई पाबंदियां लागू रहीं थीं। इस बीच जिला कारागार में संक्रमण की आशंका को लेकर अहम निर्णय लिए गए थे। इसके तहत जिला कारागार से कुल 28 बंदियों को पैरोल पर गया था, इन सभी को निर्धारित समय 60 और 90 दिन में वापस जेल में आना था। हाल ही में शासन की ओर से आदेश जारी कर बंदियों की वापसी की समय सीमा को दोगुना कर दिया गया है। अब 60 दिन वाला बंदी 120 दिन और 90 दिन वाला बंदी 180 दिन बाद जेल में वापसी करेगा।
बंदियों के पैरोल की अवधि को बढ़ाया गया है। शासन से दिए गए आदेश का पालन किया जा रहा है। समय सीमा पूरी होने के बाद बंदियों को वापस आना होगा।
पवन कुमार त्रिवेदी, जेल अधीक्षक