फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Express trains will not stop at more than 10 railway stations of Agra Division

Railway: आगरा मंडल के 10 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें, यह है वजह

Sat, 10 Sep 2022 05:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, आगरा
अमर उजाल ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Sep 2022 05:41 AM IST
सार

आगरा सिटी, रुनकता, बांदीकुई, फरह समेत 10 से अधिक रेलवे स्टेशनों की रोजाना की टिकट बिक्री से आय 15 हजार रुपये से कम है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Express trains will not stop at more than 10 railway stations of Agra Division
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मंडल के ईदगाह, यमुना ब्रिज, बिचपुरी, आगरा सिटी, रुनकता, बांदीकुई, फरह, सहित दस से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर फुटफॉल बेहद कम है। इनकी रोजाना की टिकट बिक्री से आय भी 15 हजार से कम है। ऐसे में इन स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं हो सकेगा। 
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक, जिन रेलवे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेन में 20 से कम यात्री सवार होते हैं और उनकी रोजाना की टिकट विक्रय से होने वाली आय 15 हजार से कम है। ऐसे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं हो सकेगा। 
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव से खर्च होते हैं 25 हजार रुपये

रेलवे के मुताबिक, एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव करने से रेलवे पर तकरीबन 25 हजार रुपये का व्यय होता है। ऐसे में बोर्ड के इस निर्णय से ईदगाह और राजा की मंडी जैसे स्टेशनों पर पर भी असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि राजा की मंडी स्टेशन अभी इस श्रेणी के स्टेशनों में शामिल नहीं है, लेकिन स्टेशन पर रुकने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें गिनी चुनी हैं। रेलवे ईदगाह को सेंट्रल स्टेशन के रूप में विकसित करने पर विचार कर रहा है, लेकिन स्टेशन की कमाई रोजाना 15 हजार रुपये से कम है। 

आगरा रेल मंडल की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि इस तरह के स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव बहुत ही कम हैं, लेकिन बोर्ड के निर्णय के बाद भविष्य में भी इस पर विचार नहीं होगा। अगर स्टेशन की कैटेगरी में बदलाव आता है तो अलग बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed