फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Explanation sought from staff nurse after woman in labor failed to receive treatment.

Agra News: प्रसूता को इलाज न मिलने पर स्टाफ नर्स से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 21 Aug 2026 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from staff nurse after woman in labor failed to receive treatment.
फतेहाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में प्रसव पीड़ा से परेशान प्रसूता को करीब चार घंटे तक उपचार नहीं मिलने और निजी अस्पताल भेजे जाने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीएचसी अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, शिकायतकर्ता से भी शिकायत की प्रति उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

तहसील फतेहाबाद क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर निवासी अजय कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इसमें बताया कि 14 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर वह पत्नी पुष्पा देवी को एंबुलेंस से सीएचसी फतेहाबाद लेकर पहुंचा था। आरोप है कि अस्पताल में करीब चार घंटे तक प्रसूता का उपचार नहीं किया गया। इसके बाद उसे फतेहाबाद स्थित एक निजी अस्पताल भेज दिया गया। जहां सामान्य प्रसव हुआ। पर, इसके लिए भी उससे 28 हजार रुपये वसूल लिए गए थे।
विज्ञापन

मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान ने बताया कि प्रसूता को इलाज नहीं दिए जाने का मामला बेहद गंभीर है। इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिकायतकर्ता से भी शिकायत की प्रति मांगी गई है। दोनों पक्षों से जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed