फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   expired medicins in OT, medical waste in store

ओटी में एक्सपायर्ड दवाएं, स्टोर में मेडिकल वेस्ट

Sat, 27 Dec 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 27 Dec 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
नामी-गिरामी हास्पिटल में भी मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। एसीएम-तृतीय अरुण कुमार के नेतृत्व में टीम शुक्रवार को दिल्ली गेट स्थित सरकार नर्सिंग होम पहुंची। मौके पर एक भी डाक्टर नहीं और पैरा मेडिकल स्टाफ भी अप्रशिक्षित था। नर्सिंग डिग्री पूछी तो सभी बगलें झांकने लगे। यहां से एनआईसीयू (शिशुआें की सघन चिकित्सा केंद्र) में घुसे तो स्थित दयनीय थी। यहां 11 नवजात भर्ती थे। इलाज को यहां भी डाक्टर नहीं मिला। जबकि आईसीयू में 24 घंटे चिकित्सक की मौजूदगी अनिवार्य है। आपरेशन थिएटर के अंदर ट्रे में एक्सपायर्ड इंजेक्शन सजे हुए थे। मेडिकल वेस्ट 28 नवंबर से नहीं उठाया गया। स्टोर में 15 पैकेटाें में वेस्ट भरा हुआ मिला। छापेमार टीम ने हास्पिटल को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन


20 बेड पंजीकृत, 50 मिले
- खंदारी स्थित स्पर्श मल्होत्रा हास्पिटल में भी मेडिकल वेस्ट के ढेर मिले। यहां वेस्ट भरे जाने को तीन रंगों के डिब्बे भी नहीं थे। वार्ड में 50 बेड मिले, जबकि वेस्ट और कागजातों में 20 बेड पंजीकृत दिखाए गए। पेरामेडिकल स्टाफ भी अनट्रेंड था। इन्हें नोटिस दिया गया है। टीम में नगर निगम बीएस वर्मा और क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनिल माथुर भी रहे।
विज्ञापन


- सरकार हास्पिटल के ओटी में एक्सपायर्ड दवाएं थीं, मौके पर कोई चिकित्सक नहीं। स्पर्श मल्होत्रा हास्पिटल में 20 बेड पंजीकृत थे, मौके पर 50 बेड मिले। मेडिकल वेस्ट कोने में बिखरा था, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ भी नहीं। नोटिस देकर संबंधित विभागों की एनओसी मांगी है। डा. अजय कपूर, एसीएमओ, छापेमार टीम के सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed