{"_id":"5b39bdc24f1c1b8c278b8c36","slug":"experts-gave-students-tips-to-make-career","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला लक्ष्य-2018: स्टूडेंट्स ने दूर किया कंफ्यूजन, एक्सपर्ट ने दी खुद पर भरोसा करने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला लक्ष्य-2018: स्टूडेंट्स ने दूर किया कंफ्यूजन, एक्सपर्ट ने दी खुद पर भरोसा करने की सलाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
टिप्स देते विशेषज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रजेंट्स ‘अमर उजाला लक्ष्य-2018 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर’ में पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने भविष्य बनाने के संबंध में अपना असमंजस दूर किया।
यहां छात्रों को रुचि, क्षमता, योग्यता के आधार पर लक्ष्य चुनने की सलाह दी गई। काउंसलर्स और मोटिवेटर्स ने विद्यार्थियों को खुद पर भरोसा करने के लिए प्रेरित किया।
बाईपास रोड स्थित सर्व एसआरके मॉल में आयोजित एजुकेशन एंड करियर फेयर के आखिरी दिन और अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। अधिकतर विद्यार्थी ऐसे थे।
विज्ञापन
जिन्होंने चालू वर्ष में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह तय नहीं कर पा रहे थे कि किस क्षेत्र में भविष्य बनाना उचित रहेगा। मोटिवेटर अश्विनी तिवारी ने छात्रों को समझाया कि आत्मविश्वास ही उनकी मंजिल की राह को आसान बनाएगा।

माैजूद छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
सफलता के लिए आपकी जिद जरूरी है। कुछ पाने के लिए बहुत कुछ खोना पड़ता है। कुछ चीजों का त्याग और बलिदान करना पड़ेगा। सुनील अरोड़ा और अंशुल ने अलग-अलग क्षेत्रों में भविष्य निर्माण की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
विद्यार्थियों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के स्टाल पर जाकर जानकारी हासिल की। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय की ओर से स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
करियर काउंसलर जया सहदेव ने साइकोमेट्रिक एंड अप्टीट्यूड टेस्ट लिया। इसके आधार पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। फेयर में प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को उपहार भी भेंट किए गए।
गुरु प्रणाम कार्यक्रम में धनेंद्र शर्मा, मनीष बंसल, अंकुर काबरा, राहुल कुशवाहा, प्रशांत शर्मा, अनवर आलम, सचिन भारद्वाज और नितिन मित्तल का सम्मान किया गया।

इनका है सहयोग
शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस, बलूनी क्लासेज, ईशान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, होराइजन (काबरा क्लासेज), टंडन नर्सिंग कॉलेज, डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एयरगो एकेडमी, बाजीराव इंस्टीट्यूट, सीएफटीआई, श्री गिर्राज महाराज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रिलायंस एजुकेशन (नीडा), शिमला यूनिवर्सिटी, एमएमयू, अंबाला, आर्या कॉलेज, वाराणसी, आईएफटीएम, मुरादाबाद, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, पीएनबी।
निशुल्क वीडियो रेज्यूमे तैयार कराया
फेयर के आखिरी दिन भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने निशुल्क वीडियो रेज्यूमे बनवाया। अमर उजाला की तरफ से एक्सपर्ट आशीष कुमार शर्मा ने वीडियो रेज्यूमे बनाकर दिया।
निशुल्क वीडियो रेज्यूमे तैयार कराया
फेयर के आखिरी दिन भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने निशुल्क वीडियो रेज्यूमे बनवाया। अमर उजाला की तरफ से एक्सपर्ट आशीष कुमार शर्मा ने वीडियो रेज्यूमे बनाकर दिया।