फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   expert doctors said cancer found in two organs of a patient a big challenge

आगरा: एक मरीज के दो अंगों में मिल रहा कैंसर, विशेषज्ञों के लिए बना चुनौती

Mon, 20 Dec 2021 10:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Dec 2021 10:29 AM IST
सार

दो दिवसीय 32वें सम्मेलन में विशेषज्ञों ने कैंसर रोग पर चर्चा की। इसमें बताया गया कि एक मरीज के दो अंगों में कैंसर मिलना, चुनौती से बना हुआ है। 

विज्ञापन
expert doctors said cancer found in two organs of a patient a big challenge
कैंसर सम्मेलन में चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन ऑनकोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश (यूपीएरीकॉन) के बैनर तले कैंसर रोग विशेषज्ञों के लिए होटल रमाडा में आयोजित दो दिवसीय 32वें सम्मेलन ‘यूपीएरीकॉन’ रविवार को संपन्न हुआ। आखिरी दिन एसएन मेडिकल कॉलेज की कैंसर रोग विशेषज्ञ प्रो. सुरभि गुप्ता ने कहा कि एक मरीज में दो तरह का कैंसर, कैंसर रोग विशेषज्ञों के लिए चुनौती बना हुआ है। इस तरह के केस में रेडियोथेरेपी के साथ टार्गेटेड कीमोथेरपी से इलाज करके बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


सम्मेलन में दूसरे दिन मुंह, गले और पेट के कैंसर पर चर्चा हुई। प्रो. सुरभि गुप्ता ने कहा कि मुंह और गले के कैंसर से पीड़ित मरीजों में पित्त की थैली और पेट का कैंसर भी मिल रहा है। ऐसे मामलों में मरीज का टार्गेटेड थेरेपी से इलाज करने से ही जान बचाई जा सकती है। चेन्नई से आई डॉ. सपना नानगिया ने कैंसर मरीजों के इलाज की अत्याधुनिक प्रोटोन विन थेरेपी के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


70 से अधिक जूनियर डॉक्टरों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
उन्होंने कहा कि इस तकनीकी से नाजुक अंगों पर होने वाले कैंसर को भी बहुत कम दुष्परिणाम के साथ सही किया जा सकता है। यूपीएरीकॅान में दूसरे दिन 70 से अधिक जूनियर डॉक्टरों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। समापन समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन आनकोलाजिस्ट आफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. राजेश वशिष्ठ, डॉ. अनु तिवारी, डॉ. एके आर्य, डॉ. अनुज त्यागी, डॉ. भूपेंद्र चाहर की उपस्थिति रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शालीन को अध्यक्ष, प्रो. सुरभि सचिव की जिम्मेदारी
एसोसिएशन ऑफ रेडिएशन ऑनकोलाजिस्ट ऑफ इंडिया, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, एसजीपीजीआई, लखनऊ के डॉ. शालीन कुमार को और सचिव एसएन मेडिकल कॉलेज की प्रो. सुरभि गुप्ता को चुना गया। इनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed