{"_id":"66b1a497ffd995bac5020133","slug":"expensive-hobby-made-him-a-criminal-criminal-who-committed-theft-and-robbery-was-arrested-2024-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगे शौक ने बना दिया अपराधी: चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देन वाला शातिर गिरफ्तार, बरामद हुई इतनी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगे शौक ने बना दिया अपराधी: चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देन वाला शातिर गिरफ्तार, बरामद हुई इतनी रकम
Tue, 06 Aug 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2024 09:51 AM IST
सार
महंगे शौक ने युवक को अपराधी बना दिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसने कहानी बताई तो अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
रकम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 23 दिन पूर्व हुई लूट की घटना का खुलासा किया है। एक आरोपी को 28 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। वह शौक पूरे करने और मौज-मस्ती के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन
गांव अंबारी के अंडरपास के समीप 14 जुलाई को सुरेश चंद निवासी कपेटा जिला कासगंज अपनी पुत्री के साथ घर जा रहे थे। तभी दो अज्ञात बाइक स्वरों ने सोने की चेन और माला छीन ली और भाग गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि घटना में प्रकाश में आए आरोपी वासू निवासी लालपुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी शातिर किस्म का है, मौज, मस्ती और शौक पूरे करने के लिए साथी रितेश के साथ चोरी, छिनैती, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। जो चेन इसने बाइक सवार महिला से छीनी थी, उसको रितेश के माध्यम से आगरा में बेचा था। आरोपी के पास से 28 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसका साथी रितेश एक अन्य आरोप में जेल में बंद है। इसके पास से एक तमंचा व जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।