{"_id":"64a1c55f623f83199b006243","slug":"expenditure-increased-after-love-marriage-then-young-man-started-looting-in-agra-police-arrest-him-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रेम विवाह के बाद बढ़ा खर्च तो करने लगा लूटपाट, पुलिस ने पकड़ा तो किए हैरान करने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रेम विवाह के बाद बढ़ा खर्च तो करने लगा लूटपाट, पुलिस ने पकड़ा तो किए हैरान करने वाले खुलासे
Mon, 03 Jul 2023 03:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 03:31 PM IST
सार
आगरा में प्रेम विवाह के बाद खर्च बढ़ा तो युवक लूटपाट करने लगा। पुलिस ने पकड़ा तो उसने कई हैरान करने वाले खुलासे किए।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने प्रेम विवाह किया। इसके बाद ऑटो चलाकर खर्च पूरा करने की कोशिश करता। लेकिन जब खर्च पूरा नहीं होता तो लूटपाट करने लगा। मंडी समिति के पास राहगीर से आई फोन लूटने की वारदात भी उसने अपने साथी के साथ की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, उसका साथी फरार है।
विज्ञापन
ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में मंडी समिति के पास 17 जून को ट्रांसयमुना कालोनी के अमित कुमार का बाइक सवार दो लुटेरे ने आई फोन लूट लिया था। लुटेरे पता पूछने के बहाने उससे मोबाइल छीनकर ले गए थे। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने खंदौली के पीरानी उर्फ वीरानी को पकड़ा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः-ताजमहल में ससुर और दामाद में चले लात-घूंसे: फट गया सिर, पश्चिम बंगाल से घूमने आए थे; कारण सुन हैरान रह जाएंगे
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले ऑटो चलाता था। उसके साथी बंटी ने पांच माह पहले सिकंदराराऊ की युवती से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद घर के खर्च बढ़ गए और विवाद होने लगा। घर के खर्च पूरा करने के लिए ऑटो में बैठने वाली सवारियों के मोबाइल व पर्स चोरी करने लगे। इसके साथ बाइक से मोबाइल व चेन लूटते थे। लूटा गया मोबाइल भी आरोपी बंटी के पास है।