फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Exit Poll Results Lok Sabha Election 2024 Vs 2019 Mainpuri mathura etah firozabad agra and Fatehpur Sikri

Exit Polls: मैनपुरी सहित ब्रज की 6 सीटों पर लोकसभा 2019 में सटीक रहा एग्जिट पोल, नतीजों के करीब था अनुमान

Tue, 28 May 2024 07:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 May 2024 07:25 PM IST
सार

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान 25 मई को खत्म हो गया। अब इंतजार सातवें और अंतिम दौर का मतदान का है, जो 1 जून को है। अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी होंगी। तो आपको हम बताने जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव 2019 में मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल, नतीजों के कितने करीब रहे। 

विज्ञापन
Exit Poll Results Lok Sabha Election 2024 Vs 2019 Mainpuri mathura etah firozabad agra and Fatehpur Sikri
Exit Polls - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2019 में मतगणना से पहले मीडिया के 'एग्जिट पोल' में मैनपुरी सहित ब्रज की जिन पांच सीटों पर जो अनुमान लगाया, वो बेहद सटीक रहा। वहीं भाजपा द्वारा भी सर्वे कराया गया, जिसमें आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, एटा और फिरोजाबाद सीट पर कमल तो वहीं मैनपुरी में साइकिल की बढ़त दिखाई गई थी। जब नतीजे आए तो एग्जिट पोल के अनुमान सटीक साबित हुए। 
विज्ञापन


आगरा में भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बसपा प्रत्याशी मनोज कुमार सोनी को बुरी तरह से हराया था। इसी प्रकार फतेहपुर सीकरी से भाजपा के राजकुमार चाहर ने 4 लाख 95 हजार मतों के साथ सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन

 

मथुरा में सटीक परिणाम
वहीं बात करें मथुरा की तो यहां से एग्जिट पोल के सर्वे में पहले भी भाजपा  प्रत्याशी हेमा मालिनी को आगे बताया जा रहा था। परिणाम भी ऐसी ही आया। हेमा ने मथुरा से दूसरी बार जीत दर्ज की। 

 

फिरोजाबाद में पलट गई बाजी 
वहीं समाजवादी पार्टी के मिनी गढ़ कहे जाने वाले फिरोजाबाद में एग्जिट पोल के सर्वे में जब भाजपा को बढ़त दिखाई गई, तो किसी को यकीन नहीं हुआ। यहां जंग चाचा शिवपाल और भजीते अक्षय यादव के बीच बताई जा रही थी, लेकिन मतदान के बाद कहानी बदल गई। मुकाबला भाजपा के डॉ. चंद्रसेन जादौन और सपा के अक्षय यादव के बीच नजर आया। ऐसे में इस सीट को भी भाजपा ने छीन लिया। 

 
विज्ञापन

मैनपुरी में जीते मुलायम
मैनपुरी की बात करें तो तमाम एग्जिट पोल ने मुलायम की जीत का दावा किया था। भाजपा के सर्वे में भी मुलायम की साइकिल सबसे आगे रही। अगर यह अनुमान सही साबित हुआ। मैनपुरी से मुलायम की चौथी जीत हुई। इसके बाद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद इस लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें उनकी पुत्रवधू डिंपल यादव चुनाव मैदान में उतरीं। डिंपल ने उपचुनाव में जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed