फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Excuses also did not work, police cut challan

बहानेबाजी भी नहीं आई काम, पुलिस ने काटे चालान

Mon, 12 Apr 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Excuses also did not work, police cut challan
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए सोमवार को जिले में संघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों ने जमकर बहानेबाजी की। एक जनाब ने तो पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने तक का बहाना बना डाला, जब सिपाही को देखने के लिए साथ भेजने की बात आई तो वह टालमटोल करते नजर आए। इस पर पुलिस ने जुर्माने की रसीद हाथ में थमा दी।
विज्ञापन

सोमवार को जिले भर में सभी एसएचओ/थाना प्रभारी चेकिंग करते दिखे। शहर कोतवाली में इंस्पेक्टर भानू प्रताप ने कोतवाली के सामने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों के चालान किए। इस दौरान कुछ लोगों ने बहानेबाजी करते हुए बचकर निकलने की कोशिश की। लेकिन अभियान में किसी को नहीं बख्शा गया। एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार है और जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

जब इंस्पेक्टर ने एक सिपाही को साथ जाकर स्थिति पता करने को कहा तो युवक फिर बाहनेबाजी करने लगा। बिना मास्क पकड़े गए एक शख्स तो जुर्माना के पांच सौ रुपये न देने पड़े। इसके लिए करीब आधा घंटा तक बहसबाजी करते हुए हाथ जोड़े खड़े रहा। लेकिन उन्हें भी बचकर निकलने का मौका नहीं मिला। देर शाम तक क्रिश्चियन तिराहा, तांगा स्टैंड, बस स्टैंड, बड़ा चौराहा, आगरा रोड, स्टेशन रोड, भांवत चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, करहल रोड आदि स्थानों पर चेकिंग की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल में 91 लोगों से वसूला जुर्माना
करहल। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने की अपील की जा रही है। बावजूद इसके कुछ लोग मानने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 91 लोगों पर मास्क न लगाने पर जुर्माना की कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed