{"_id":"62965432116ffc3c476a8958","slug":"exam-results-of-one-thousand-students-may-be-affected-mainpuri-news-agr53528791","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार छात्र-छात्राओं का प्रभावित हो सकता है परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार छात्र-छात्राओं का प्रभावित हो सकता है परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटरमीडिएट के एक हजार छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम प्रभावित हो सकता है। प्रधानाचार्यों ने इस संबंध में सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को कॉलेज के पोर्टल के माध्यम से सूचना भेजी है। ये छात्र-छात्राएं परिषद द्वारा कराई गई प्रयोगात्मक परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पहली बार इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण किया था। जिले में दो बार माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षार्थियों को मौका प्रदान किया।
लेकिन इसके बाद भी जिले के 497 कॉलेजों के एक हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित रहे गए। प्रधानाचार्यों ने इसकी जानकारी परिषद द्वारा निर्धारित कॉलेज की आईडी से बोर्ड को भेजी है। यदि परिषद कार्यालय से छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए एक और मौका नहीं मिलता है तो छूटे हुए छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा की मानें तो जून में माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। यदि परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले छूटे हुए परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अवसर नहीं मिला तो संबंधित परीक्षार्थी परीक्षा असफल हो जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार प्रयोगात्मक परीक्षाओं से संबंधित सारी जानकारी ऑनलाइन कॉलेजों के साथ ही आदान-प्रदान की हैं। छूटे हुए परीक्षार्थियों का डाटा प्रधानाचार्यों ने बोर्ड को उपलब्ध करा दिया है। यदि परिषद मौका देता है तो छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा करा दी जाएगी।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक