फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   exam of agra university postpone

इस वजह से आगरा विवि ने टाली 10 मार्च को होने वाली परीक्षाएं, अब ये तारीख की मुकर्रर

Sat, 10 Mar 2018 03:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 10 Mar 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
exam of agra university postpone
dr bhimrao ambedkar university agra
आगरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 10 मार्च की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा आठ अप्रैल को कराई जाएगी। बाकी परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


10 मार्च की परीक्षा सभी 470 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। इसमें करीब एक लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षा केंद्रों, नोडल केंद्रों पर होने वाली व्यक्तिगत एवं संस्थागत परीक्षार्थियों की तीनों पाली की परीक्षा स्थगित की गई है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह की ओर से शुक्रवार शाम सूचना डाली गई। सूचना में कहा गया है कि छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ अप्रैल को यथावत निर्धारित समय और पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सात मार्च से शुरू हुई हैं। दो दिन परीक्षाएं हुईं, पर परीक्षार्थियों की संख्या कम थी। 

पहले दिन करीब 14 हजार और दूसरे दिन करीब 15 हजार परीक्षार्थी 200 के करीब परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत थे। 10 मार्च को बड़ी परीक्षा थी। एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों को शामिल होना था।

कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित का कहना है कि परीक्षा केंद्रों की सूची में संशोधन के चलते एक दिन की परीक्षा स्थगित की गई है। संभावना थी कि सेंटर बदलने से परीक्षार्थियों को परेशानी हो सकती है। 

पूर्व में जारी प्रवेशपत्र पर दूसरे केंद्र का नाम लिखा था। कुछ विद्यार्थियों ने बाद में परीक्षा फार्म भरे जाने के लिए आवेदन किया, इनको भी शामिल करा लिया गया है। सारे प्रवेशपत्र जारी किए जा चुके हैं। अब दो दिन का अंतराल मिल रहा है। आगामी परीक्षाओं में कोई दिक्कत नही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed