{"_id":"5aa3a6b94f1c1bc0758b4a69","slug":"exam-of-agra-university-postpone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस वजह से आगरा विवि ने टाली 10 मार्च को होने वाली परीक्षाएं, अब ये तारीख की मुकर्रर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वजह से आगरा विवि ने टाली 10 मार्च को होने वाली परीक्षाएं, अब ये तारीख की मुकर्रर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 10 Mar 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
dr bhimrao ambedkar university agra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 10 मार्च की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा आठ अप्रैल को कराई जाएगी। बाकी परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
10 मार्च की परीक्षा सभी 470 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। इसमें करीब एक लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षा केंद्रों, नोडल केंद्रों पर होने वाली व्यक्तिगत एवं संस्थागत परीक्षार्थियों की तीनों पाली की परीक्षा स्थगित की गई है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह की ओर से शुक्रवार शाम सूचना डाली गई। सूचना में कहा गया है कि छात्र-छात्राओं के हित को देखते हुए अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित की गई है।
विज्ञापन
आठ अप्रैल को यथावत निर्धारित समय और पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सात मार्च से शुरू हुई हैं। दो दिन परीक्षाएं हुईं, पर परीक्षार्थियों की संख्या कम थी।

पहले दिन करीब 14 हजार और दूसरे दिन करीब 15 हजार परीक्षार्थी 200 के करीब परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत थे। 10 मार्च को बड़ी परीक्षा थी। एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों को शामिल होना था।
कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित का कहना है कि परीक्षा केंद्रों की सूची में संशोधन के चलते एक दिन की परीक्षा स्थगित की गई है। संभावना थी कि सेंटर बदलने से परीक्षार्थियों को परेशानी हो सकती है।
पूर्व में जारी प्रवेशपत्र पर दूसरे केंद्र का नाम लिखा था। कुछ विद्यार्थियों ने बाद में परीक्षा फार्म भरे जाने के लिए आवेदन किया, इनको भी शामिल करा लिया गया है। सारे प्रवेशपत्र जारी किए जा चुके हैं। अब दो दिन का अंतराल मिल रहा है। आगामी परीक्षाओं में कोई दिक्कत नही होगी।