फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   exam

छह केंद्रों पर आयोजित होगी पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Thu, 10 Sep 2020 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
exam
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर पॉलीटेक्निक परीक्षा को लेकर सीटिंग प्लान करातीं प्रधानाचार्या - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020 का आयोजन 12 सितंबर को होने जा रहा है। परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में 2015 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। द्वितीय पाली में 477 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से मध्याह्न 12 बजे तक होगी।
द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। प्रथम पाली की परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 500, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी पर 400, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज में 315, दयानंद इंटर कॉलेज मैनपुरी में 300, गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी में 350 और श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी में 150 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में राजकीय इंटर कॉलेज में 227 और कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज में 250 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। राजकीय पॉलीटेक्निक मैनपुरी के देवेंद्र कुमार को परीक्षा का जोनल अधिकारी नियुक्ति किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरे कॉलेज को सैनिटाइज कराएं। अभ्यर्थियों को सैनिटाइज के बाद ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाए। बिना मास्क के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश न दिया जाए। बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां होती पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed