फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ex-worker plotted robbery in courier company six accused arrested in agra

Agra News: पूर्व कर्मचारी ने कराई थी कोरियर कंपनी में 40 लाख की डकैती, अब तक छह आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Jul 2022 10:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 10:05 AM IST
सार

पुलिस डकैती कांड के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कोरियर कंपनी का पूर्व कर्मचारी सहित चार फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन
Ex-worker plotted robbery in courier company six accused arrested in agra
कर्मचारी पर तमंचा ताने खड़ा बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कोतवाली क्षेत्र के रावत पाड़ा स्थित तिवारी गली में 22 जुलाई को एनएम कोरियर कंपनी में हुई 40 लाख की डकैती में पुलिस ने छह और आरोपियों पकड़ा है। इनमें चार मुख्य आरोपी हैं। उनसे लूटे गए आठ लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ में लगी है। वारदात पूर्व कर्मचारी ने कराई थी। वह पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

विज्ञापन


पुलिस की पड़ताल में पता चला था कि वारदात में खंदौली के रामनगर निवासी पवन कश्यप, सागर परमार, दीपक शर्मा, देवा शामिल थे। फतेहपुर सीकरी निवासी हरिओम परमार, संदीप राठौर और राजू सिसौदिया ने उनका साथ दिया था। चार बदमाश कोरियर कंपनी के ऑफिस में घुसे थे, जबकि तीन बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे।

विज्ञापन

बदमाश और उनके परिजन गिरफ्तार 

पुलिस ने सोमवार को पवन कश्यप की मां अनीता, बहन प्रियंका और भाई राजू कश्यप को गिरफ्तार किया। बाद में कृष्णा कॉलोनी, खंदौली निवासी आरोपी सागर परमार के भाई बसंत परमार और आरोपी दीपक शर्मा के पिता नेत्रपाल शर्मा को गिरफ्तार किया। चारों से लूट में मिले चार लाख रुपये बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि छह और आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें चार मुख्य आरोपी हैं। इनमें खंदौली निवासी पवन, सागर परमार, दीपक और देवा शामिल हैं। उनसे आठ लाख रुपये बरामद किए गए हैं। दो अन्य भी हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। 

तीन आरोपी हैं फरार 

फतेहपुर सीकरी के रहने वाले तीन बदमाश हरिओम परमार, संदीप राठौर और राजू सिसौदिया फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वारदात पूर्व कर्मचारी आकाश ने कराई थी। डेढ़ साल पहले उसे काम से निकाल दिया गया है। इसलिए उसने लूट की योजना बनाई। वह बदमाशों के साथ पूरी योजना में शामिल रहा। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed