फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ex-prime minister of israel ehud barak visits taj mahal with wife

आगरा: इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने पत्नी संग निहारा ताज, विजिटर बुक में लिखा- शाश्वत प्यार के इस पवित्र मंदिर में...

Sun, 06 Mar 2022 10:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Mar 2022 10:47 PM IST
सार

ताजमहल का रविवार को करीब 25 हजार पर्यटकों ने दीदार किया। सुबह से देर शाम तक दोनों गेटों पर पर्यटकों की कतारें लगी रहीं। आगरा किले पर भी पांच हजार से ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया। 

विज्ञापन
ex-prime minister of israel ehud barak visits taj mahal with wife
इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद बराक और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद बराक ने रविवार की सुबह पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया। तकरीबन डेढ़ घंटे की विजिट के दौरान उन्होंने ताज की पच्चीकारी और इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। सुबह 10 बजे पत्नी के साथ एहुद बराक ने ताजमहल में प्रवेश किया। उन्होंने सेंट्रल टैंक और मुख्य गुंबद पर भी तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान गाइड से उन्होंने ताज की पच्चीकारी, मीनारों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ताज के इतिहास में भी खासी रुचि दिखाई। विजिटर बुक में उन्होंने हिब्रू भाषा में अपना संदेश लिखा। इसमें उन्होंने लिखा कि ‘शाश्वत प्यार के इस पवित्र मंदिर में सबसे अच्छे से अच्छा बनने में भगवान हमारी सहायता करें।’

विज्ञापन


25 हजार पर्यटकों ने किया दीदार
ताजमहल का रविवार को करीब 25 हजार पर्यटकों ने दीदार किया। सुबह से देर शाम तक दोनों गेटों पर पर्यटकों की कतारें लगी रहीं। आगरा किले पर भी पांच हजार से ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की बंदिशों के खत्म होने के बाद ताज पर देसी विदेशी पर्यटकों के पहुंच रहे हैं। पर्यटन सीजन समाप्ति की ओर है, लेकिन ताज की दीवानगी कम नहीं हुई है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद होने के बाद भी ताज पर वीकेंड में 25 से 30 हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं। रविवार को पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर पूरे दिन भीड़ रही। गेट पर वाई फाई की सुविधा में भी दोपहर दो से तीन बजे तक व्यवधान रहा। इससे पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ी। आगरा किला पर पांच हजार से ज्यादा पर्यटकों ने भ्रमण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मारक         पर्यटक
ताज             24927
किला           5273
एत्माद्दौला:   460
महताब बाग  340
सिकंदरा      1166
मरियम टूम  74
सीकरी        959

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed