{"_id":"5d1a3d168ebc3e3c743005e9","slug":"ex-minister-s-son-marriage-card-distributed-in-sirsaganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पूर्व मंत्री के विवाहित बेटे की शादी के कार्ड बांटे, परिवार बोला 'राजनीतिक षड़यंत्र'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पूर्व मंत्री के विवाहित बेटे की शादी के कार्ड बांटे, परिवार बोला 'राजनीतिक षड़यंत्र'
Tue, 02 Jul 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के छोटे पुत्र के विवाह के निमंत्रणपत्र बांटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज के पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह के छोटे बेटे की शादी के कार्ड सोमवार को किसी सिरफिरे ने शिकोहाबाद क्षेत्र में बांट दिए। इस खबर से पूर्व मंत्री का परिवार हैरान है।
पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह को खबर मिली कि शिकोहाबाद क्षेत्र के गांवों में उनके छोटे पुत्र सुमित प्रताप सिंह की शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं। जबकि सुमित का विवाह दो साल पहले ही हो चुका है।
मामला संज्ञान में आते क्षेत्र में सियासी गलियारे में तरह-तरह की बातें होने लगीं। पूर्व मंत्री ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने एक व्यक्ति को निमंत्रण पत्र वितरित करते हुए पकड़ लिया।

युवक के पास से कई शादी के कार्ड भी मिले। युवक से पूछताछ के बाद एक अन्य संदिग्ध को भी पुलिस ने पूछताछ के लिये थाने में बुलाया है। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।
पुलिस को पूरा मामला राजनीतिक षड़यंत्र का दिख रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि मामला सोमवार को तब संज्ञान में आया जब लोगों के फोन आने शुरू हुए।
उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस करेगी। इस घटना से पूर्व मंत्री के समर्थकों में भी रोष व्याप्त है। समर्थकों का कहना है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।