फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   everybody celebrated ID

दिल में दुअा, जुबां पर ईद मुबारक

Sun, 19 Jul 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा।
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा। Updated Sun, 19 Jul 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
everybody celebrated ID
ईद का त्योहार खुशियां लेकर आया। नए लिबास पहनकर मुस्लिम नवाज के लिए बारगाह ए इलाही पहुंचे। इत्र की भीनी खुशबू और सर पर टोपी, उल्लास की महक को दोगुना कर रही थी। कतारबद्ध होकर लाखों लोगों ने एक साथ सजदे में सिर झुकाए। देश दुनिया में अमन चैन की दुआ के लिए हाथ उठाए और बोले...आमीन। इसके बाद शुरू हुआ जश्न ए ईद। इबादतगाहाें पर हर किसी ने एक-दूसरे से गले मिल ईद की मुबारक बाद दी। घरों में दस्तरख्वान पर खीर, शीर और फेन के अलावा आधा दर्जन से अधिक व्यंजनाें के साथ मेहमानों की खातिरदारी की गई।
विज्ञापन


सबसे पहले ईदगाह पर सुबह साढ़े सात बजे नमाज शुरू हुई। यहां का दृश्य विहंगम रहा। एक लाख से अधिक लोग कतारबद्ध सजदे में सर झुकाए हुए थे। ईदगाह के अंदर स्थान सीमित हुआ तो लोगों ने बाहर ही दरी बिछा ली। मुकर्रर समय पर शहर मुफ्ती मजदुल कुद्दूस खुबेब रूमी ने नमाज अदा कराई। ठीक आधा घंटे बाद आठ बजे जामा मस्जिद पर नमाज शुरू हुई। इमाम मौलाना इरफान उल्ला खां निजामी ने कहा कि रमजान उल मुबारक का महीना विदा हो गया है, रोजेदाराें के लिए अल्लाहताला ने ईद का त्योहार उपहार में दिया है।
विज्ञापन

इन मस्जिदाें में भी हुई नमाज
- अकबरी मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे और ताजमहल में सवा नौ बजे नमाज अदा हुई। इसके अलावा मरकज टाल हबीबउल्लाह, मस्जिद मौतविंद खां, मस्जिद सुल्तान परवेज, मस्जिद जाल फुलट्टी बाजार, मस्जिद लोहामंडी, मस्जिद नूरी, मस्जिद कला साबुन कटरा, मस्जिद पीर जीलानी दो मीना, बाबरी मस्जिद, यमुनापार,ऊंची मस्जिद,शाह नगर मस्जिद एक मीनारा, इमली वाली मस्जिद, गुड़ की मंडी में नमाज अदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाआें ने भी अदा की नमाज
महिलाआें ने भी मस्जिदाें ने नमाज अदा की। इसके लिए शमशी कालोनी पार्क में सुबह 7.30 बजे और इतने ही बजे जलाल बुखारी मैदान पर नमाज अदा की। यहां पर्दे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed