फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Every week same thief has stolen three bikes in the district hospital agra

चोर की पुलिस को चुनौती: थाने से 200 मीटर दूर हर सप्ताह करता है एक बाइक चोरी, अब तक तीन मोटरसाइकिल चुराईं

Thu, 29 Jun 2023 12:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 12:48 PM IST
सार

चोर की हरकत से जिला अस्पताल अपने वाहनों से आने वाले लोगों में दहशत है। न जाने कब किसकी बाइक चोरी हो जाए। पिछले तीन सप्ताह में ये चोर तीन बाइक चोरी कर चुका है।

विज्ञापन
Every week same thief has stolen three bikes in the district hospital agra
जिला अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना रकाबगंज से मात्र 200 मीटर की दूरी पर जिला अस्पताल में हर सप्ताह एक ही चोर बाइक चोरी कर फरार हो जाता है, लेकिन पुलिस बाइक चोर का सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद अभी तक चोर को नहीं पकड़ सकी। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीज की बाइक चोरी होने की फिर से घटना सामने आई। अस्पताल में अब तक 3 बाइक चोरी हो चुकी है व एक बाइक को किसी तरह लोगों ने चोरी होने से बचा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

जिला अस्पताल में रोजाना तीन से चार हजार मरीज पहुंचते हैं। दूरदराज से आने वाले मरीज अपनी दो पहिया वाहन से इलाज के लिए आते हैं। जरूरतमंद मरीज व डॉक्टर सुबह के वक्त इलाज करने व करवाने में व्यस्त रहते हैं तो वहीं पार्किंग से लोगों की बाइक चोरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में मरीज की बाइक चोरी हो गई। हर बार की तरह इस बार भी एक ही व्यक्ति गेट नंबर एक से आता है और बाइकों को चेक कर उसमें डुप्लीकेट चाबी लगा बाइक लेकर फरार हो जाता है। अस्पताल संचालक द्वारा कई बार सीसीटीवी फुटेज थाना रकाबगंज पुलिस उपलब्ध कराने के बावजूद चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर निकल जाता है। 

ये भी पढ़ें - सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन संग पांच का कत्ल: एक माह पहले बनवाया फरसा, पहले की पार्टी...फिर सामने आया खौफनाक सच
विज्ञापन

प्रमुख अधीक्षिका डॉक्टर अनीता शर्मा ने बताया कि  पुलिस को हर बार सीसीटीवी फुटेज दे देते हैं, लेकिन पुलिस भी कोई एक्शन नहीं लेती। अस्पताल में बहुत ज्यादा मरीज आते हैं। हमारे यहां 10 से 12 होमगार्ड लगे हुए हैं। उतनी मैनपावर भी नहीं है कि मरीजों की भीड़ संभालने के साथ गाड़ियों को भी देखते रहे। यहां सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed