फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Every three minutes a person infected with covid in second wave of coronavirus

आगरा में कोरोना की दूसरी लहर: संभल जाइए... हर तीन मिनट में संक्रमण की चपेट में आ रहा एक व्यक्ति

Sat, 24 Apr 2021 09:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Apr 2021 09:22 AM IST
सार

दूसरी लहर में कोरोना का कहर बरपा रहा है। आगरा में  सात दिन में 3510 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 24 मरीजों की जान चली गई। 

विज्ञापन
Every three minutes a person infected with covid in second wave of coronavirus
कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में पल-पल खतरा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हर घंटे औसतन 25 संक्रमित मिले हैं। 24 घंटे में चार मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मृतक संख्या 212 हो गई। शुक्रवार को पहली बार 594 नए मरीज मिलने से एक्टिव केस 4087 हो गए हैं।
विज्ञापन


शहर में संक्रमण की रोकथाम नहीं हो पा रही। एक बार फिर ताजनगरी में हालात भयावह होते जा रहे हैं। हर छह घंटे में एक मरीज दम तोड़ रहा है। हर 2 से 3 मिनट में एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आ रहा है। बीते सात दिनों में 24 मरीजों की मौत हो चुकी है। 3510 लोग संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


बीते सात दिनों के आंकड़े
23 अप्रैल- 594
22 अप्रैल- 542
21 अप्रैल- 566
20 अप्रैल- 493
19 अप्रैल- 469
18 अप्रैल- 448
17 अप्रैल- 398
कुल -   3510
सात दिन में 24 कोरोना मरीजों की मौत

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक दयालबाग निवासी 81 वर्षीय हृदय रोगी ने संक्रमित होने के बाद दम तोड़ दिया। लोहामंडी निवासी 62 वर्षीय सांस रोगी, बल्केश्वर निवासी 48 वर्षीय मधुमेह रोगी और शहीद नगर निवासी 68 वर्षीय हृदय रोगी को भी नहीं बचाया जा सका। चारों मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि 494 नए मरीज मिलने से एक्टिव केस 4087 हो गए हैं। 7.07 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें 16196 संक्रमित मिल चुके हैं। 12109 मरीज ठीक भी हुए हैं। 212 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

मां और नवजात बच्ची भी संक्रमित
गणपति अपार्टमेंट खंदारी निवासी महिला और उनकी नवजात बच्ची में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और जूनियर डॉक्टर की भी कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

बच्चे लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। पांच और छह वर्ष के बालक, विश्वकर्मा वाटिका के रहने वाले तीन वर्ष के बालक, सहित एक ही परिवार के चार सदस्य, शाहगंज निवासी 77 साल के बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई। एसएन मेडिकल कॉलेज के कई जूनियर डॉक्टर इस समय संक्रमण की चपेट में हैं।

461 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए 
शुक्रवार को 461 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए। यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसमें से अधिकांश मरीज होम आइसालेशन में थे। अभी तक जिले में 11648 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

कोविड हॉस्पिटलों में 1594 बेड
जिले में एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के अलावा 38 नए कोविड हॉस्पिटल हैं। इनमें 1594 बेड हैं और 668 आईसीयू बेड और 130 वेंटिलेटर की व्यवस्था है।


संबंधित खबर- आगरा में कोरोना: चार और मरीजों ने तोड़ा दम, 24 घंटे में 600 के करीब नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed