{"_id":"5d680c6e8ebc3e01696864ed","slug":"event-in-school-mainpuri-mainpuri-news-agr403198091","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने स्कूलों में देखा फिट इंडिया मूवमेंट का लाइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने स्कूलों में देखा फिट इंडिया मूवमेंट का लाइव
विज्ञापन
किशनी तहसील पर फिट इंडिया का प्रसारण देखते एसडीएम प्रेमप्रकाश व अन्य
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिलेभर में प्रधानमंत्री फिट इंडिया और खेल दिवस को लेकर गुरुवार को कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दिल्ली में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण छात्र-छात्राओं को स्कूलों में दिखाया गया।
नगर के डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंड्री विद्यालय में फिट इंडिया मूवमेंटस कार्यक्रम पर सीधा प्रसारण सभी विद्यार्थियों को दिखाया गया।
बच्चों ने बड़े ही ध्यानपूर्वक प्रधानमंत्री सहित अन्य वक्ताओं का भाषण सुना और उसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम को वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन की देख रेख में दिखाया गया।
इस दौरान डॉ. कुसुम मोहन, एकेडमिक प्रधानाचार्य राहुल धामा, उप प्रधानाचार्य जयशंकर तिवारी, कैम्पस कोऑर्डीनेटर अलका दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
स्टेडियम में क्रासकंट्री दौड़ हुई
मैनपुरी। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत नगर के आगरा बाईपास रोड स्थित जिला स्पोट्र्स कॉलेज से क्रासकंटी दौड़ का आयोजन हुआ। दौड़ का शुभारंभ उपक्रीड़ाधिकारी एसएस चौहान ने किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपक्रीड़ाधिकारी ने दोपहर 11 बजे स्टेडियम के हॉल में खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों को प्रधानमंत्री का भाषण सुनाया।
विज्ञापन
करहल में भी हुआ लाइव प्रसारण
करहल। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मंजूषलता यादव की देखरेख में फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का प्रसारण छात्राओं ने देखा। इस अवसर पर डॉ. सुजाता वीरेश, श्रीमती अनुराधा शर्मा, आशुतोष गहरवार सहित कालेेज स्टाफ व अभिभावक भी मौजूद रहे।