फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even after warning, swimming pool operators were not alert, did not register

Agra News: चेतावनी के बाद भी नहीं चेते तरणताल संचालक, नहीं कराया पंजीकरण

Wed, 19 Jun 2024 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 19 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Even after warning, swimming pool operators were not alert, did not register
कासगंज। जनपद में तरणताल (स्वीमिंग पूल) संचालक को खेल विभाग में पंजीकरण कराए जाने के लिए एक सप्ताह पूर्व चेतावनी दी थी। समय सीमा बीत जाने के बाद तरणताल संचालक नहीं चेते हैं। एक भी तरणताल संचालक ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

जनपद में लगभग 25 तरणताल संचालित हैं। गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में लोग शहरी और कस्बाई क्षेत्रों में बने तरणताल में स्नान करने पहुंच रहे हैं। पानी में मस्ती की जा रही हैं। संचालक बिना मानक पूरे किए तरणताल का चला रहे हैं। जिसके कारण हादसा होने की आशंका बनी रहती है। जिसको देखते हुए खेल विभाग ने तरणताल संचालकों को मानकों को पूरा कर पंजीकरण कराए जाने की चेतावनी दी। निजी, हाउसिंग, सोसइटी, संस्था, क्लब, स्कूल एवं होटल इत्यादि पर बने सभी तरणताल का जिला खेल कार्यालय, सोरोंजी पर मानक पूरे करते हुए पंजीकरण कराने के लिए निर्देश दिए गए। लेकिन इसको लेकर कोई भी तरणताल संचालक गंभीर नहीं दिखा। पंजीकरण के लिए चेतावनी दिए जाने के एक सप्ताह बाद भी किसी ने पंजीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed