फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even after two orders, Babu is not being relieved

दो-दो आदेश फिर भी बाबू को नहीं किया जा रहा रिलीव

Mon, 19 Sep 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:46 PM IST
सार

बीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक अनुभव सिंह के स्थानांतरण का मामला विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।बाद में ममता को बीएसए कार्यालय में ज्वाइन तो करा दिया गया, लेकिन अनुभव सिंह को फिर भी रिलीव नहीं किया गया।इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं विभाग में हो रही हैं।

विज्ञापन
Even after two orders, Babu is not being relieved

विस्तार

मैनपुरी।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक अनुभव सिंह के स्थानांतरण का मामला विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानांतरण के लिए ढाई महीने में दो आदेश जारी हो चुके हैं, फिर भी बीएसए ने बाबू को रिलीव नहीं किया है।
बीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक अनुभव सिंह का स्थानांतरण 28 जून को शिक्षा निदेशक ने बीएसए कार्यालय से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी के लिए किया था। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में तैनात वरिष्ठ सहायक ममता का स्थानांतरण बीएसए कार्यालय के लिए किया गया था। ममता को 30 जून को ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रिलीव कर दिया गया, लेकिन अनुभव को बीएसए कार्यालय से रिलीव नहीं किया गया। मामला उच्चाधिकारियों के समक्ष पहुंचा तो बाबू के स्थानांतरण में तकनीकी खामी का हवाला दिया गया।
विज्ञापन

अनुभव के रिलीव न होने के चलते ममता को जिलाधिकारी से लेकर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद और निदेशक बेसिक शिक्षा कार्यालय के चक्कर काटने पड़े। बाद में ममता को बीएसए कार्यालय में ज्वाइन तो करा दिया गया, लेकिन अनुभव सिंह को फिर भी रिलीव नहीं किया गया। ट्रांसफर आदेश का दूसरा पत्र 14 सितंबर को उप शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने जारी कर दिया, लेकिन पांच दिन बाद भी बीएसए ने अनुभव सिंह को अभी तक रिलीव नहीं किया है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं विभाग में हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानांतरण आदेश प्राप्त हुआ है, शीघ्र ही अनुभव को संबंधित कॉलेज में ज्वाइन करने के लिए बीएसए कार्यालय से रिलीव कर दिया जाएगा। - दीपिका गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed