फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even after the track was smooth, five trains passed through the changed route.

ट्रैक सुचारू होने के बाद भी पांच ट्रेने बदले रूट से गुजरीं

Mon, 24 Jan 2022 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Even after the track was smooth, five trains passed through the changed route.
आगरा। मथुरा में मालगाड़ी के वैगन बेपटरी होने के हादसे के बाद रविवार तड़के आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर यातायात सुुचारु हो गया, लेकिन पांच ट्रेनों को बदले रूटों से होकर गुजारा गया। एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें एक से दो घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं।
विज्ञापन

रेल हादसे के बाद आगरा दिल्ली रूट को भले ही सुचारु कर दिया गया हो, लेकिन आगरा में ट्रेनों के पहुंचने का सिलसिला तड़के चार बजे से शुरू हो सका। यात्रियों को दूसरे दिन भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आगरा दिल्ली रेलमार्ग के सुचारु होने के बाद इंदौर देहरादून एक्सप्रेस, नागपुर अमृतसर एक्सप्रेस, चेन्नई सेंट्रल-निजामुद्दीन, पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस गाड़ियों को वाया आगरा कैंट, मितावली-एत्मादपुर गाजियाबाद होकर गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अप और डाउन में ट्रेनें देरी से पहुंचीं। राजधानी, तमिलनाडु, कर्नाटका एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-जबलपुर, पंजाब मेल, मंगला एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस भी एक से दो घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं। डीसीएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक को देर रात को सुचारु कर दिया गया था, लेकिन कुछ ट्रेनें बदले रूट से चलीं। दिल्ली के यात्री संजय का कहना था कि ट्रैक सुचारु होने के बाद भी राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed