{"_id":"67a86b450f5233cdea0ab6f3","slug":"even-after-the-death-of-the-flour-mill-operator-in-police-custody-no-case-was-registered-against-the-policemen-2025-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हिरासत में माैत...48 घंटे बाद भी पुलिसकर्मियों पर नहीं दर्ज हुआ केस, परिजन बोले-अब उठाएंगे ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हिरासत में माैत...48 घंटे बाद भी पुलिसकर्मियों पर नहीं दर्ज हुआ केस, परिजन बोले-अब उठाएंगे ये कदम
Sun, 09 Feb 2025 02:17 PM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:17 PM IST
सार
आटा चक्की संचालक की माैत के बाद आक्रोशित लोगों ने बवाल कर दिया था। लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया। तनाव को देखते हुए गांव में अब भी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट साैंपती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद में पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान गढ़ी हीसिया के आटा चक्की संचालक केदार सिंह की मौत के मामले में 48 घंटे बाद भी दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज नहीं किया गया। शनिवार को केदार के घर दिलासा देने के लिए राजनीतिक दलों के लोग और रिश्तेदार पहुंचे, लेकिन कोई पुलिस अधिकारी नहीं आया। गांव में पुलिस बल अभी तैनात है।
विज्ञापन
गढ़ी हीसिया में शनिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने भाजपा का कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं का कहना था कि दोषी पुलिसकर्मियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दूसरी ओर, केदार सिंह के बेटे देवेंद्र और गजेंद्र का कहना है कि पिता की मौत को दो दिन हो गए हैं। पुलिस ने आश्वासन देकर अंतिम संस्कार तो करवा दिया मगर दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम संस्कार कराने के बाद कोई पुलिस अफसर पूछने तक नहीं आया। घर में नाते-रिश्तेदारों का आना-जाना लगा है। पिता अच्छे भले थे। आटा-चक्की चला रहे थे। पुलिसकर्मी आया तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि अब पिता घर लौटकर नहीं आ पाएंगे।
मुंह में कपड़ा ठूंसकर धमकाया
परिजन का कहना था कि लोगों ने उन्हें बताया कि पुलिस चौकी पर धोखाधड़ी के केस में पूछताछ करने के लिए उन्हें धमकाया गया। पिता चिल्लाए तो उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। वह दिल के मरीज थे। इलाज चल रहा था। पुलिस की दहशत ने उनकी जान ले ली। बेटे का कहना है कि अगर दोषी पुलिसकर्मी जेल नहीं गए तो वह चैन से नहीं बैठेगा।

दो दिन की मोहलत, पंचायत में करेंगे फैसला
केदार के भाई मान सिंह ने बताया कि वह दो दिन तक मुकदमा दर्ज होने का इंतजार करेंगे। पुलिस ने दो बार तहरीर ली है। इसके बाद समाज के लोगों की पंचायत बुलाकर दोषी पुलिसकर्मियों को सजा दिलाने के लिए क्या करें, इसका फैसला करेंगे। दो दिन से घर में खाना नहीं बना है।

गोलू पूछ रहा...बाबा कब आएंगे
केदार की मौत के बाद परिवारीजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियां सिसकियां भर रहीं थीं, तो वहीं देवेंद्र की तीन साल की बेटी मिष्ठी और दो साल का गोलू बार-बार पूछ रहे हैं कि बाबा कब आएंगे। मिष्ठी केदार के साथ ही खेलती और सोती थी। बच्चों को परिजन बहलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें क्या पता कि बाबा अब कभी नहीं आएंगे।
यह था मामला
थाना डौकी की कबीस चौकी पुलिस में बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे आटा चक्की संचालक केदार को घर से पूछताछ के लिए कबीस चौकी पर लाए थे, जहां हिरासत में केदार की मौत हो गई थी। गुस्साए लोगों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया था। शुक्रवार को पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर अंतिम संस्कार कराया गया था।