फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even after spending six lakhs, there is darkness in UPCIDA's place

छह लाख खर्च फिर भी यूपीसीडा आस्थान में अंधेरा

Wed, 29 Sep 2021 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Even after spending six lakhs, there is darkness in UPCIDA's place
रफ़रोजाबाद ! आगरा में उधोग बंधु की समीक्षा बैठक करते कमिश्नर अमित गुप्ता - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने यूपीसीडा आस्थान में अंधेरा और हाईमास्ट लाइट की फर्जी बिलिंग की शिकायत की। इस पर मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने जांच के आदेश जारी कर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में कांच और चूड़ी उद्योग समूहों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रतिभाग किया। लंबित शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर उद्यमी काफी मुखर नजर आए। स्थानीय उद्योगतियों की ओर से गत दस माह से लंबित टीटीजेड अर्थोरिटी की बैठक का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने कहा कि टीटीजेड अथॉरिटी की बैठक नहीं होने के कारण कांच व अन्य श्रेणी के औद्योगिक इकाइयों की समस्या लंबित हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने आगामी सात अक्तूबर को टीटीजेड अथॉरिटी की बैठक आयोजन के निर्देश जारी किए। वहीं अन्य मामले यूपीसीडा के औद्योगिक आस्थान में स्ट्रीट व हाईमास्ट लाइट के रखरखाव पर खर्च छह लाख रुपये खर्चे संबंधी फर्जी बिलिंग की जांच करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट के रखरखाव नहीं होने के कारण यूपीसीडा आस्थान का अधिकांश भाग में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान ग्लास और चूड़ी एसोसिएशन की ओर से उठाए एक सवाल पर मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने जिला पंचायत फिरोजाबाद के अफसरों को औद्योगिक आस्थानों में रखरखाव शुल्क वसूली के लिए दरें निर्धारण का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में द ग्लास सिडिंकेट, यूपीजीएमएस, लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि, उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडे एवं अन्य विभाय अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed